आतंक का नया केंद्र बना पाकिस्तान… GTI 2026 रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!

Edited By Updated: 21 Mar, 2026 06:27 AM

pakistan becomes the new hub of terror  shocking revelation in gti 2026 report

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 की ताजा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान अब दुनिया का सबसे ज्यादा आतंकवाद से प्रभावित देश बन गया है। यह पहली बार है जब पाकिस्तान इस सूची में शीर्ष पर पहुंचा है, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

इंटरनेशनल डेस्कः ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 की ताजा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान अब दुनिया का सबसे ज्यादा आतंकवाद से प्रभावित देश बन गया है। यह पहली बार है जब पाकिस्तान इस सूची में शीर्ष पर पहुंचा है, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

तालिबान की वापसी बनी बड़ा कारण

रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में Taliban की अफगानिस्तान में सत्ता में वापसी के बाद क्षेत्र में आतंकवाद तेजी से बढ़ा। पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों को अप्रत्यक्ष समर्थन मिला। हालांकि, जिस तालिबान के आने पर पाकिस्तान ने खुशी जताई थी, वही अब उसके लिए बड़ा खतरा बन गया है।

 घर के अंदर ही बढ़ा खतरा

पाकिस्तान के भीतर ही कई आतंकी संगठन सक्रिय हो गए हैं:

इन संगठनों की बढ़ती हिंसा ने देश के लिए गंभीर सुरक्षा चुनौती खड़ी कर दी है।

आतंकवाद से प्रभावित टॉप 10 देशों की सूची
आंकड़े डराने वाले

रिपोर्ट में सामने आए आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं:

  • 2025 में 1,045 आतंकी घटनाएं

  • 1,139 लोगों की मौत

  • 2020 की तुलना में हमलों में 6 गुना वृद्धि

  • मौतों का आंकड़ा 2013 के बाद सबसे ज्यादा

दुनिया के लिए क्यों खतरा?

रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर आतंकवाद फिर बढ़ रहा है। Gaza और Iran से जुड़े संघर्ष भी जोखिम बढ़ा रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि 2025 में 76% आतंकी हमले अंतरराष्ट्रीय सीमा से 100 किमी के अंदर हुए। वहीं 2007 में यह आंकड़ा करीब 60% था।

 किन क्षेत्रों में ज्यादा खतरा?

रिपोर्ट में कुछ प्रमुख “हॉटस्पॉट” बताए गए हैं:

  • इक्वाडोर–कोलंबिया–वेनेजुएला सीमा

  • मध्य साहेल क्षेत्र

  • चाड झील बेसिन

इन इलाकों में सरकार का नियंत्रण कमजोर है, जिससे आतंकी संगठनों को पनपने का मौका मिलता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!