जातीय हिंसा भड़कने के बाद पहली बार मणिपुर का दौरा करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत

Edited By Updated: 20 Nov, 2025 06:17 AM

rss chief to visit manipur for the first time since ethnic violence erupted

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत दो साल पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद 20 नवंबर को पहली बार मणिपुर आएंगे। संगठन के एक पदाधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। संघ के मणिपुर के सह-सरकार्यवाह तरुण कुमार शर्मा ने मीडिया को बताया कि तीन...

इंफालः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत दो साल पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद 20 नवंबर को पहली बार मणिपुर आएंगे। संगठन के एक पदाधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। संघ के मणिपुर के सह-सरकार्यवाह तरुण कुमार शर्मा ने मीडिया को बताया कि तीन दिवसीय प्रवास के दौरान भागवत नागरिकों, उद्यमियों और आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा, "हमारे सरसंघचालक का राज्य का दौरा संघ के शताब्दी समारोह के सिलसिले में है। वह 20 नवंबर को गुवाहाटी से यहां आ रहे हैं और 22 नवंबर को उनकी वापसी होगी।'' 

संघ के एक अन्य पदाधिकारी ने बताया कि दो साल पहले हिंसा भड़कने के बाद से भागवत का यह पहला दौरा होगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने आखिरी बार 2022 में राज्य का दौरा किया था। शर्मा ने बताया कि उनकी यात्रा के कार्यक्रम के तहत प्रमुख नागरिकों, जनजाति समुदाय के प्रतिनिधियों और युवा नेताओं के साथ अलग-अलग संवादात्मक सत्र आयोजित किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा, "अपने आगमन के दिन वह इंफाल के कोंजेंग लेइकाई में एक कार्यक्रम में उद्यमियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलेंगे। 21 नवंबर को भागवत मणिपुर के पहाड़ी इलाकों के आदिवासी नेताओं से मिलेंगे और बातचीत करेंगे।" यह पूछे जाने पर कि क्या संघ प्रमुख राहत शिविरों का दौरा करेंगे, जहां आंतरिक रूप से विस्थापित लोग पिछले दो वर्षों से रह रहे हैं, उन्होंने कहा, "यह अभी कार्यक्रम में नहीं है। यह दौरा मुख्य रूप से संगठन का आंतरिक हिस्सा है।" 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!