IGI एयरपोर्ट पर बम की अफवाह, दो घंटे देरी से उड़ी दिल्ली-मुंबई की फ्लाइट

Edited By Updated: 08 Jun, 2023 07:11 PM

rumor of bomb at igi airport delhi mumbai flight delayed by two hours

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई जा रही विस्तार एयरलाइंस की एक उड़ान में करीब दो घंटे की देरी हुई क्योंकि एक यात्री ने कहा

नेशनल डेस्कः दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई जा रही विस्तार एयरलाइंस की एक उड़ान में करीब दो घंटे की देरी हुई क्योंकि एक यात्री ने कहा कि उसने एक साथी यात्री को अपने बैग में बम होने के बारे में बात करते हुए सुना, हालांकि बाद में यह दावा फर्जी निकला। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उड़ान संख्या यूके-941 के लिए किए गए इस दावे का पता लगाने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर बुधवार शाम करीब 6.10 बजे कई सुरक्षा, खुफिया, हवाई अड्डे के संचालन और विमानन एजेंसियों की एक नामित समिति को जांच के लिए बुलाया गया था। यह उड़ान दिल्ली से मुंबई जा रही थी और उसे शाम चार बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरनी थी।

सूत्रों ने कहा कि महिला यात्री ने एयरलाइन के चालक दल को बताया कि उसने एक पुरुष यात्री को फोन पर किसी से यह कहते हुए सुना कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) की टीम उसके बैग में रखे हुए बम का पता नहीं लगा सकी। सूत्रों ने कहा कि चालक दल ने तुरंत सुरक्षा और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों को इस बारे में सूचित किया, जिसके बाद विमान के उड़ान भरने में देरी हुई और टर्मिनल क्षेत्र और चेक-इन सामान में एक अभियान चलाया गया। इस दौरान समग्र सुरक्षा तंत्र को सतर्क रखा गया था।

जांच पूरी होने के बाद बम होने की खबर को शाम करीब पौने सात बजे अफवाह घोषित कर दिया गया और 163 यात्रियों वाले विमान को मुंबई के लिए उड़ान भरने की अनुमति दे दी गयी। इसके बाद महिला और पुरुष दोनों ही यात्रियों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया, बाद में पुरुष यात्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 341 और 268 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!