जापानी Baba Vanga की एक और खतरनाक भविष्यवाणी,  माउंट फ़ूजी में विस्फोट का खतरा!

Edited By Updated: 08 Jul, 2025 04:07 PM

ryo tatsuki prediction japanese baba vanga eruption at mount fuji

भविष्य को जानने की जिज्ञासा इंसान में हमेशा से रही है — और जब कोई व्यक्ति बार-बार सटीक भविष्यवाणी करता है, तो लोग उसे रहस्यमयी मानने लगते हैं। कुछ ऐसा ही हो रहा है जापानी कलाकार रियो तात्सुकी के साथ, जिन्हें आज की पीढ़ी ‘जापानी बाबा वेंगा’ के नाम से...

नेशनल डेस्क: भविष्य को जानने की जिज्ञासा इंसान में हमेशा से रही है — और जब कोई व्यक्ति बार-बार सटीक भविष्यवाणी करता है, तो लोग उसे रहस्यमयी मानने लगते हैं। कुछ ऐसा ही हो रहा है जापानी कलाकार रियो तात्सुकी के साथ, जिन्हें आज की पीढ़ी ‘जापानी बाबा वेंगा’ के नाम से जान रही है। उनकी भविष्यवाणियों को लेकर जापान ही नहीं, दुनिया भर में चर्चाएं तेज़ हैं।

कौन हैं रियो तात्सुकी?
रियो तात्सुकी कोई आध्यात्मिक गुरु या वैज्ञानिक नहीं, बल्कि जापान की एक मंगा आर्टिस्ट हैं। उन्होंने साल 1999 में ‘The Future I Saw’ नामक एक किताब प्रकाशित की थी, जिसमें उन्होंने सपनों के ज़रिए देखी गई घटनाओं का वर्णन किया था। आश्चर्य की बात ये है कि उस किताब में कही गई कई बातें बाद में सच साबित हुईं।

उनकी भविष्यवाणियों में शामिल हैं:
-1995 का ग्रेट हानशिन भूकंप
-2011 की तोहोकू सुनामी और भूकंप आपदा
-फ्रेडी मर्करी की मृत्यु
-कोरोना वायरस महामारी

इन घटनाओं की भविष्यवाणी बहुत पहले की गई थी, जब इनके बारे में सोचना भी मुश्किल था। यही वजह है कि जब तात्सुकी कुछ कहती हैं, तो लाखों लोग ध्यान से सुनते हैं।

5 जुलाई 2025 की सुनामी की भविष्यवाणी: क्या गलत हुई?
रियो तात्सुकी ने दावा किया था कि 5 जुलाई 2025 को जापान में एक भीषण सुनामी आएगी, जिसने देशभर में हलचल मचा दी थी। लेकिन उस दिन कुछ नहीं हुआ। इस पर उनके आधिकारिक वेबसाइट मैनेजर लियो ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि तात्सुकी की भविष्यवाणियां आमतौर पर 15 साल के चक्र में पूरी होती हैं। यानी यह भविष्यवाणी 2040 तक के किसी भी समय सच हो सकती है।

अब नजरें 2026 पर: क्या फिर से कांपेगा जापान?
तात्सुकी ने एक और खतरनाक भविष्यवाणी की है — 2026 में नानकाई गर्त क्षेत्र में भीषण भूकंप की। यह भविष्य उन्हें 1981 की गर्मियों में आया था। उन्होंने सपने में देखा था कि 45 साल बाद यानी 2026 के जून से सितंबर के बीच, इस क्षेत्र में शक्तिशाली भूकंप आएगा। यह क्षेत्र जापान के सबसे संवेदनशील भूकंपीय इलाकों में से एक है।

माउंट फूजी में विस्फोट की चेतावनी
जापानी मीडिया ने जब तात्सुकी से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनकी ओर से कहा गया कि उन्हें एक सपना आया है जिसमें उन्होंने माउंट फूजी में बड़े विस्फोट को बहुत दूर से होते हुए देखा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस विस्फोट के प्रभाव की तीव्रता नहीं बता सकतीं, क्योंकि सपना अस्पष्ट था।

 मैं भविष्य नहीं देख सकती : रियो तात्सुकी की सच्चाई
एक इंटरव्यू में रॉयटर्स से बात करते हुए रियो तात्सुकी ने कहा, “मेरे पास भविष्य देखने की कोई शक्ति नहीं है। 1996 में आया तोहोकू आपदा का सपना मेरी अंतिम ‘भविष्यवाणी वाला सपना’ था। अब जो सपने आते हैं, वे सामान्य होते हैं, लेकिन जो भविष्यवाणी वाले होते थे, उनका एहसास अलग था।”
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!