सैफ अली खान पर रात 3:30 बजे हमला, CCTV फुटेज में किसी बाहरी व्यक्ति के घर में घुसने का नहीं मिला सबूत

Edited By Updated: 16 Jan, 2025 10:59 AM

saif ali khan attacked at 3 30 am cctv shows no one going inside

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बीती रात करीब 3:30 बजे उनके घर पर हमला हुआ। हालांकि, इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि CCTV फुटेज में किसी बाहरी व्यक्ति को घर में दाखिल होते हुए नहीं देखा गया। इससे पुलिस को शक है कि यह हमला घर के अंदर से किसी...

नेशनल डेस्क. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बीती रात करीब 3:30 बजे उनके घर पर हमला हुआ। हालांकि, इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि CCTV फुटेज में किसी बाहरी व्यक्ति को घर में दाखिल होते हुए नहीं देखा गया। इससे पुलिस को शक है कि यह हमला घर के अंदर से किसी की साजिश हो सकता है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के तुरंत बाद सैफ के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने घर के सभी CCTV कैमरों की जांच की, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध बाहरी व्यक्ति घर में आते हुए नजर नहीं आया।

घर के कर्मचारियों पर शक

पुलिस को शक है कि यह हमला अंदर के किसी व्यक्ति द्वारा किया गया हो सकता है। पुलिस ने घर के सभी स्टाफ और करीबियों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही सैफ के परिवार और करीबी रिश्तेदारों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

सैफ अली खान सुरक्षित

घटना में सैफ को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। हालांकि, इस घटना के बाद परिवार ने सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है।

पहले भी मिले थे धमकी भरे संदेश

सूत्रों के मुताबिक, सैफ को कुछ समय पहले धमकी भरे संदेश मिले थे। यह घटना उसी से जुड़ी हो सकती है। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!