Sariya Price Surge: घर बनवाना हुआ महंगा, दिल्ली से मुंबई तक बढ़ा सरिया का भाव, जानें नया रेट

Edited By Updated: 10 Feb, 2026 09:52 AM

sariya expensive latest prices sariya latest prices sariya home construction

अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों की जेब पर अब महंगाई की मार पड़ने वाली है। जो लोग इस उम्मीद में बैठे थे कि निर्माण सामग्री के दाम और गिरेंगे, उनके लिए बुरी खबर है। घर की मजबूती की बुनियाद माना जाने वाला सरिया (Sariya) अब सस्ता होने के बजाय...

नेशनल डेस्क:  अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों की जेब पर अब महंगाई की मार पड़ने वाली है। जो लोग इस उम्मीद में बैठे थे कि निर्माण सामग्री के दाम और गिरेंगे, उनके लिए बुरी खबर है। घर की मजबूती की बुनियाद माना जाने वाला सरिया (Sariya) अब सस्ता होने के बजाय तेजी से महंगा होने लगा है। पिछले कुछ हफ्तों में इसके भाव में जो उछाल आया है, उसने घर बनाने की कुल लागत को अचानक बढ़ा दिया है।

गिरावट का दौर खत्म, अब बढ़ रही है तपिश

पिछले साल के अंत तक सरिये की कीमतों में लगातार नरमी देखी जा रही थी, जिससे आम आदमी को राहत मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन जनवरी बीतते-बीतते बाजार का रुख पूरी तरह बदल गया। नवंबर के मुकाबले अब सरिये की कीमतें रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। जानकारों का मानना है कि निर्माण कार्यों में तेजी और बाजार की बदलती स्थितियों ने लोहे के इस भाव को फिर से हवा दे दी है।

मेट्रो शहरों में 'महंगाई' का करंट

देश के बड़े शहरों में सरिये के दाम में प्रति टन हजारों रुपये का इजाफा हुआ है। दिल्ली जैसे शहर में यह 48,900 रुपये प्रति मीट्रिक टन के करीब पहुंच गया है। वहीं, मुंबई, चेन्नई और रायपुर जैसे औद्योगिक केंद्रों में तो नवंबर के मुकाबले 6,000 से 6,800 रुपये तक की भारी बढ़त दर्ज की गई है।

प्रमुख शहरों में सरिये की ताजा कीमतें (प्रति मीट्रिक टन): (कीमतें 18% GST के बिना हैं)

 सरिया की ताजा कीमतें (प्रति मीट्रिक टन)

शहर (राज्य) 28 नवंबर 2025 09 फरवरी 2026
रायपुर ₹38,900 ₹45,300
रायगढ़ ₹38,400 ₹45,000
भावनगर ₹42,500 ₹49,500
कोलकाता ₹39,200 ₹46,000
राउरकेला ₹39,400 ₹46,000
हैदराबाद ₹41,500 ₹49,000
चेन्नई ₹43,000 ₹49,000
मुंबई ₹42,800 ₹49,600
जालना ₹42,800 ₹49,500
गोवा ₹44,200 ₹50,200

ऐसे रखें कीमतों पर नजर

अगर आप भी कंस्ट्रक्शन शुरू करने वाले हैं, तो पुराने रेट के भरोसे न रहें। सरिये के दाम हर दिन बदलते हैं। आप 'आयरनमार्ट' जैसी वेबसाइटों पर जाकर अपने शहर का ताजा भाव चेक कर सकते हैं। बस यह ध्यान रखें कि वहां दिखाई गई कीमत में 18% जीएसटी अलग से जुड़ेगा, जिससे फाइनल बिल थोड़ा और बढ़ जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!