शर्मनाक! जुए में हारे पति ने पत्नी का ही कर डाला सौदा, जबरन दोस्त के पास भेजकर करवाया दो बार...

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 24 Jun, 2025 01:18 PM

shameful incident in dhar husband  sold  his wife after losing her in gambling

मध्य प्रदेश के धार जिले के कानवन क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जुए में लाखों रुपये हारने के बाद कर्ज चुकाने के लिए एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को जबरन अपने दोस्त के पास भेज दिया। पति ने यह घिनौना...

नेशनल डेस्क। मध्य प्रदेश के धार जिले के कानवन क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जुए में लाखों रुपये हारने के बाद कर्ज चुकाने के लिए एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को जबरन अपने दोस्त के पास भेज दिया। पति ने यह घिनौना काम दो बार किया। तीसरी बार जब उस पर फिर दबाव बनाया गया तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने पति और उसके दोस्त के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला पहले इंदौर के महिला थाने में दर्ज किया गया था जहाँ से इसे धार जिले में ट्रांसफर किया गया क्योंकि पीड़िता और उसका पति धार के ही निवासी हैं। महिला की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही महिला को पता चला कि उसके पति को जुआ खेलने की लत है जिसके चलते उस पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ गया। पहले तो पति ने कर्ज चुकाने के लिए पत्नी के गहने गिरवी रखे और उस पर घर से पैसे लाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर वह पत्नी के साथ मारपीट भी करता था।

 

यह भी पढ़ें: सगी चाची को प्रेम जाल में फंसाकर बार-बार बनाता रहा शारीरिक संबंध और फिर साथ रहने के बाद...

 

दो बार किया पत्नी का 'सौदा', दोस्त ने किया दुष्कर्म

महिला के अनुसार उसका पति अपने गुरुग्राम निवासी दोस्त अभिमन्यु से भी कर्ज लेता था। एक दिन पति ने महिला को धमकाते हुए कहा कि कर्ज चुकाने के लिए उसे अभिमन्यु के साथ रहना होगा वरना उनकी बेटी की जान चली जाएगी। पति ने उसे फ्लाइट से दिल्ली भेजा और अभिमन्यु के पास छोड़ दिया। महिला ने बताया कि वहाँ अभिमन्यु ने उससे कहा कि उसने उसे 50 हज़ार रुपये में खरीदा है। इस दौरान अभिमन्यु ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

महिला ने आगे बताया कि पिछले साल उसका पति उसे इंदौर ले आया और वे एक फ्लैट में रहने लगे। फ्लैट की बिल्डिंग में ही रहने वाले एक व्यक्ति से पति की दोस्ती हो गई। इसके बाद वह पति उस महिला पर उस व्यक्ति से भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।

 

यह भी पढ़ें: भारतीय वायुसेना ने किया कमाल: अंगदान से 3 लोगों को दी नई जिंदगी, पुणे से दिल्ली तक पहुंचाया

 

भाई को बताई आपबीती, पति गिरफ्तार, दोस्त फरार

महिला ने बताया कि जब पति ने उसे फिर से दिल्ली भेजने का दबाव बनाया तो विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। एक दिन उसके पति ने अभिमन्यु को इंदौर बुलाया और उसे एक होटल में छोड़ दिया। महिला ने हिम्मत करके अपने भाई को फोन कर पूरी आपबीती बताई। भाई ने पति का विरोध किया तो पति ने माफी मांग ली लेकिन 6 दिन पहले फिर वही बात दोहराई गई जिसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए पति और उसके दोस्त के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं दोस्त अभिमन्यु के खिलाफ भी दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है और उसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। यह घटना समाज में व्याप्त जुए की लत और उसके भयावह परिणामों के साथ-साथ महिलाओं के प्रति बढ़ती क्रूरता को भी उजागर करती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!