Bharat Jodo Yatra: 6 अक्टूबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगी सोनिया

Edited By Updated: 02 Oct, 2022 07:05 PM

sonia to join  bharat jodo yatra  in karnataka on october 6

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आगामी छह अक्टूबर को कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगी।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आगामी छह अक्टूबर को कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी अपनी मां के साथ इस यात्रा में शिरकत करेंगी या नहीं।

राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!