दमदार लुक और फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च थार, क्या Jimny का बिगड़ेगा खेल?

Edited By Updated: 18 Jun, 2025 01:52 PM

soon thar launch with new and updated features

महिंद्रा की लोकप्रिय SUV थार ने बिक्री के मामले में बोलेरो को पीछे छोड़ते हुए कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। मई महीने में थार की 10,389 यूनिट्स बिकीं, जो खासतौर पर थार रॉक्स (5-डोर वर्जन) के लॉन्च के बाद बढ़ी हुई डिमांड को...

नेशनल डेस्क : महिंद्रा की लोकप्रिय SUV थार ने बिक्री के मामले में बोलेरो को पीछे छोड़ते हुए कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। मई महीने में थार की 10,389 यूनिट्स बिकीं, जो खासतौर पर थार रॉक्स (5-डोर वर्जन) के लॉन्च के बाद बढ़ी हुई डिमांड को दर्शाता है। इस बढ़ती लोकप्रियता को और मजबूत करने के लिए कंपनी अब थार के 3-डोर वर्जन का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसकी टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है।

हालांकि, महिंद्रा ने इस नए फेसलिफ्ट मॉडल को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन टेस्टिंग के दौरान देखी गई थार पूरी तरह से कैमोफ्लाज्ड थी। शुरुआती जानकारियों के अनुसार, इस फेसलिफ्ट में थार रॉक्स से प्रेरित कई डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

क्या होंगे बदलाव?

बाहरी लुक में मामूली बदलाव किए जा सकते हैं, खासतौर पर फ्रंट ग्रिल, बंपर और लाइट्स में नया डिजाइन हो सकता है। इंटीरियर में सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ नए ट्रिम्स और कुछ हार्डवेयर फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं, जैसे कि थार रॉक्स में मिलते हैं।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

फेसलिफ्ट थार में 10.25 इंच का नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है, जिसमें नेविगेशन, एड्रेनोएक्स, एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट होगा। इसके अलावा हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े :लीची ग्रेवी मोमोज Viral: ये है दिल्ली का नया स्ट्रीट फ्यूजन फूड, जिसे देखकर भड़के इंटरनेट यूजर्स, कहा- 'पाप लगेगा'

पावरट्रेन में कोई बड़ा बदलाव नहीं

इंजन ऑप्शन्स के मामले में इस फेसलिफ्ट मॉडल में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। थार में वर्तमान में तीन इंजन विकल्प उपलब्ध हैं:

1.5 लीटर टर्बो डीजल (117 बीएचपी, 300 एनएम टॉर्क)
 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (150 बीएचपी, 320 एनएम टॉर्क)
 2.2 लीटर डीजल (130 बीएचपी, 300 एनएम टॉर्क)

ये इंजन 2WD और 4WD वेरिएंट में उपलब्ध हैं, जिनके साथ 6-स्पीड मैनुअल या टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है। नए फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी बढ़ सकती है, क्योंकि इसमें कई नए फीचर्स जोड़े जाएंगे।

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!