जुम्मे की नमाज के लिए जुटी भीड़, पुलिस ने रोका, पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल

Edited By Updated: 25 Apr, 2020 12:34 AM

stones on police for stopping people performing secret prayers in mosque

झारखंड के गोड्डा जिले में शुक्रवार को महागामा ब्लॉक के भराव गांव की एक मस्जिद में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए चोरी छिपे नमाज अदा कर रहे पांच दर्जन से अधिक नमाजियों को जब पुलिस ने ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो इन...

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले में शुक्रवार को महागामा ब्लॉक के भराव गांव की एक मस्जिद में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए चोरी छिपे नमाज अदा कर रहे पांच दर्जन से अधिक नमाजियों को जब पुलिस ने ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो इन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिससे कम से कम तीन सिपाही घायल हो गए। घटना के संबंध में पुलिस ने पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है। 

गोड्डा के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र प्रसाद बर्नवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महागामा ब्लॉक में लॉकडाउन का उल्लंघन रुकवाने गई थी। वहां छिप कर नमाज पढ़ रहे पांच दर्जन से अधिक लोगों को समझाने की कोशिश की गई। 

बर्नवाल के अनुसार, पुलिस के समझाने पर नमाजी नहीं माने और उन्होंने पुलिस दल पर ही पथराव प्रारंभ कर दिया जिसमें कम से कम तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पांच उपद्रवियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबन्ध में एक नामदज समेत साठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, पांच को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य की तलाश की जा रही है। 

बर्नवाल ने घटना का विवरण देते हुए बताया ‘भराव गांव में मस्जिद के आगे के दरवाजे पर ताला बंद कर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश गई की और मस्जिद के पीछे की दीवार तोड़कर लोग उसमें नमाज अदा करने लगे। मस्जिद में पांच दर्जन से अधिक लोगों ने नमाज अदा करने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाया लेकिन उन्होंने पथराव प्रारंभ कर दिया।' उन्होंने बताया कि पुलिस फरार लोगों की तलाश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!