DCW चीफ स्वाति मालीवाल की राष्ट्रपति को चिट्ठी, कंगना रनौत से पद्मश्री वापस लेने की मांग

Edited By Updated: 14 Nov, 2021 04:28 PM

swati maliwal to president padma shri should be withdrawn from kangana

देश की आजादी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के दिए बयान पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को दिए गए पद्मश्री पुरस्कार को वापस लेने का अनुरोध करते हुए रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ...

नेशनल डेस्क: देश की आजादी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के दिए बयान पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को दिए गए पद्मश्री पुरस्कार को वापस लेने का अनुरोध करते हुए रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा। रनौत ने देश की स्वतंत्रता पर विवादास्पद टिप्पणी की थी। कंगना ने पद्मश्री मिलने के बाद यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि भारत को “असली आजादी” 2014 में मिली और 1947 में देश को “भीख” मिली थी।

 

बता दें कि साल 2014 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे। मालीवाल ने अपने पत्र में लिखा कि अभिनेत्री ने “देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करते हुए बयान दिया।” आयोग की अध्यक्ष ने रनौत के विरुद्ध राजद्रोह का मामला दर्ज करने की भी मांग की। उन्होंने लिखा कि इन बयानों से पता चलता है कि उनके अंदर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और महात्मा गांधी जैसे हमारे अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कितनी घृणा भरी हुई है, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी। हम सबको पता है कि हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के कारण हमें ब्रिटिश राज से आजादी मिली।

 

मालीवाल ने रेखांकित किया कि रनौत के बयान से लाखों भारतीयों की भावनाएं आहत हुईं और उन्होंने जो कहा वह “राजद्रोह” की श्रेणी में आता है। मालीवाल ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि इस मामले का संज्ञान लिया जाए और रनौत को प्रदान किया गया पद्मश्री पुरस्कार वापस लिया जाए। आयोग की अध्यक्ष ने पत्र में लिखा कि रनौत के विरुद्ध राजद्रोह का मामला भी दर्ज किया जाना चाहिए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!