तारक मेहता फेम रोशन सोढ़ी की हालत खराब, अस्पताल से शेयर किया वीडियो, बोले- जिंदा हूं...

Edited By Updated: 07 Jan, 2025 11:36 PM

tarak mehta fame roshan sodhi s condition worsens

पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने वर्षों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इस शो में कई कलाकार आए और गए, लेकिन कुछ ने अपनी ऐसी पहचान बनाई कि लोग उन्हें उनके किरदार के नाम से ही जानते हैं। इन्हीं में से एक हैं गुरुचरण सिंह,...

नेशनल डेस्कः पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने वर्षों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इस शो में कई कलाकार आए और गए, लेकिन कुछ ने अपनी ऐसी पहचान बनाई कि लोग उन्हें उनके किरदार के नाम से ही जानते हैं। इन्हीं में से एक हैं गुरुचरण सिंह, जिन्होंने 'रोशन सिंह सोढ़ी' का किरदार निभाकर दर्शकों को खूब हंसाया।

हाल ही में, गुरुचरण सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई दिख रही है, जिससे यह साफ होता है कि उनकी तबीयत खराब है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें क्या हुआ है, लेकिन उनके इस वीडियो ने फैंस को चिंता में डाल दिया है।

गुरुचरण ने गुरु गोविंद सिंह जयंती की दी बधाई
अस्पताल के बेड से शेयर किए गए वीडियो में गुरुचरण ने अपने फैंस को गुरु गोविंद सिंह जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा, "हालत बहुत खराब हो गई है। देखो मेरा हाल। चलो रब राखा।" साथ ही, उन्होंने वादा किया कि जल्द ही वह अपनी तबीयत से जुड़ी सारी जानकारी फैंस को देंगे और बताया कि वह इस बार गुरु पूरब की बधाइयां लेट क्यों दे रहे हैं।


फैंस जता रहे हैं चिंता
गुरुचरण सिंह का यह वीडियो देखकर उनके चाहने वाले बेहद परेशान हो गए हैं। फैंस लगातार उनकी सेहत में सुधार के लिए दुआ कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर फैंस के ढेरों कमेंट्स देखने को मिले। एक फैन ने लिखा, "पाजी, आप जल्दी ठीक हो जाओगे।" तो दूसरे ने पूछा, "क्या हुआ सर?" एक अन्य फैन ने लिखा, "आपके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।" 

पहले भी रह चुके हैं चर्चा में
यह पहली बार नहीं है जब गुरुचरण सिंह खबरों में आए हैं। पिछले साल वह अचानक गायब हो गए थे, जिसके चलते उनके फैंस और परिवार वाले काफी चिंतित हो गए थे। हालांकि, बाद में जब वह घर लौटे, तो उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली। घर वापस आने के बाद से वह काम की तलाश में थे।

गुरुचरण की तबीयत को लेकर बढ़ी उम्मीदें
गुरुचरण के इस वीडियो के बाद उनके प्रशंसक और शो के दर्शक उनकी तबीयत में जल्द सुधार की प्रार्थना कर रहे हैं। उनके चाहने वाले चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ होकर फिर से पर्दे पर वापसी करें और अपनी मुस्कान से सबका दिल जीतें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!