गुजरात पुलिस ने तीस्ता सीतलवाड़ और श्रीकुमार की नही मांगी रिमांड, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
Edited By rajesh kumar,Updated: 02 Jul, 2022 06:03 PM

गुजरात में अहमदाबाद स्थित एक अदालत ने शनिवार को मानवाधिकार कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व पुलिस महानिदेशक आर.बी.श्रीकुमार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
नेशनल डेस्क: गुजरात में अहमदाबाद स्थित एक अदालत ने शनिवार को मानवाधिकार कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व पुलिस महानिदेशक आर.बी.श्रीकुमार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें 2002 के गुजरात दंगों के मामले में कथित तौर पर साक्ष्य गढ़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। विशेष सरकारी वकील अमित पटेल ने बताया कि सीतलवाड़ और श्रीकुमार की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एस पी पटेल के समक्ष पेश किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन दोनों को और अवधि के लिए रिमांड में देने की मांग नहीं की। अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा द्वारा पिछले शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद सीतलवाड़ और श्रीकुमार को गिरफ्तार किया गया था। अभियोजक पटेल ने कहा, ‘‘जांच अधिकारी ने और अवधि के लिए हिरासत में देने की मांग नहीं की। इसलिए उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।''
श्रीकुमार को पिछले शनिवार को गिरफ्तार किया गया था और सीतलवाड़ को इसके एक दिन बाद गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) ने मुंबई स्थित उनके आवास से उठा लिया था। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी संजीव भट्ट भी मामले में आरोपी हैं। वह हिरासत में मौत होने के एक मामले में बनासकंठा जिले की पालनपुर जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें स्थानांतरण वारंट पर अहमदाबाद लाया जाएगा। सीतलवाड़, श्रीकुमार और भट्ट पर गुजरात दंगों के मामले में बेकसूर लोगों को फंसाने के लिए साक्ष्य गढ़ने की साजिश रचने का आरोप है।
Related Story

अच्छा हिंदू बनने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी...विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने MP पुलिस से मांगा जवाब

NCERT ने 'न्यायिक भ्रष्टाचार' पर अध्याय को लेकर मांगी माफी, आठवीं की पूरी पुस्तकें लीं वापस

सोनम वांगचुक की हिरासत रद्द होने पर कांग्रेस का हमला: कहा- मोदी सरकार ने यू-टर्न लिया, लद्दाख के...

Kuldeep Yadav Wedding: शादी के बंधन में बंधेंगे वर्ल्ड चैंपियन कुलदीप यादव, इस दिन मसूरी की...

3 बच्चों समेत 30 लोगों की डूबने से मौत, होली के दिन गुजरात में कई परिवारों पर टूटा दुखों का कहर

युद्ध के बीच ईरान ने भारत से मांगी और मदद, भारतीयों को सपोर्ट के लिए किया धन्यवाद, कहा-अब कैश में...

सुप्रीम कोर्ट के सख्त एक्शन के बाद, NCERT निदेशक ने मांगी बिना शर्त माफी, कहा- विषय विशेषज्ञों...

I-PAC Raid Case: सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार पर सख्त टिप्पणी, समय मांगने पर उठा सवाल

इस पूर्व क्रिकेटर की पत्नी का बड़ा आरोप: अवैध संबंध, शराब पीकर मारते थे, कई दिन भूखा रखा, मामला...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा मामला, कांग्रेस के लिए बेहद अहम होगें 5 दिन