बिहार महागठबंधन का बड़ा ऐलान: तेजस्वी यादव CM और मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM पद का चेहरा

Edited By Updated: 23 Oct, 2025 12:49 PM

tejashwi yadav is cm face mukesh sahani deputy cm

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आज महागठबंधन ने सीटों के बंटवारे को लेकर जारी मतभेदों के बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन ने RJD नेता तेजस्वी यादव को औपचारिक रूप से अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित कर दिया है।

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आज महागठबंधन ने सीटों के बंटवारे को लेकर जारी मतभेदों के बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन ने RJD नेता तेजस्वी यादव को औपचारिक रूप से अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित कर दिया है।

PunjabKesari

गहलोत ने संभाला मोर्चा

महागठबंधन में पिछले कुछ दिनों से सीटों के बंटवारे को लेकर काफी तनाव चल रहा था। इस तनाव को कम करने और गठबंधन में एकता सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने बुधवार को वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को पटना भेजा था।

गहलोत ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है और चुनाव के लिए तैयार है।

PunjabKesari

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साफ किया रुख-

अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही स्पष्ट कर दिया था, "बिहार में महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है और मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।"

गहलोत के इस ऐलान से न सिर्फ गठबंधन में एकजुटता का संदेश गया है, बल्कि पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों के बीच वीआईपी नेता मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम चेहरा बनाकर एक मजबूत राजनीतिक दांव भी खेला गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!