कलयुगी पिता ही बना हैवान, अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ किया दु'ष्कर्म

Edited By Updated: 29 Jul, 2025 11:28 PM

the father of kaliyuga became a monster

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बच्ची की मां ने मामला दर्ज करवाया है और आरोपी पिता फरार है। इस मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूनम चंद विश्नोई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी पिता फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। 

उन्होंने बताया, "28 जुलाई को महिला (20 साल) ने जयपुर के मुहाना थाने में अपने पति के खिलाफ डेढ़ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कराया है।" पुलिस के अनुसार महिला ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। 

उसने आरोप लगाया कि 25 जुलाई की रात वह पड़ोस में गई थी। उसका पति डेढ़ साल की बेटी के साथ घर पर था और तभी उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर वह मौके से भाग गया। महिला बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घर पहुंची, तो उसे खून से लथपथ पाया। आसपास के लोगों की मदद से वह बच्ची को अस्पताल ले गई जहां उसका इलाज हुआ। 

महिला ने तीन दिन बाद मुहाना थाने में यह मामला दर्ज कराया। महिला की शिकायत के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बच्ची की चिकित्सा जांच कराई गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!