महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा ढहने से 17 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Edited By Updated: 10 Aug, 2025 12:24 AM

there is a possibility of workers being trapped under the debris in nagpur

महाराष्ट्र में नागपुर के कोराडी में शनिवार को महालक्ष्मी जगदंबा देवस्थान मंदिर के निर्माणाधीन द्वार का स्लैब गिरने से 17 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना रात आठ बजे हुई।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में नागपुर के कोराडी में शनिवार को महालक्ष्मी जगदंबा देवस्थान मंदिर के निर्माणाधीन द्वार का स्लैब गिरने से 17 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना रात आठ बजे हुई। अधिकारियों ने कहा, “17 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर राहत कार्य जारी

पुलिस, दमकल विभाग और आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। एनडीआरएफ के जवान भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। जिलाधिकारी विपिन इटनकर और पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि स्लैब ढहने का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि कुछ समय में विशेषज्ञ घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद के लिए मौके पर पहुंचे। फिलहाल, पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!