UP के इन 44 नेताओं को मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट, चुनाव से पहले योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Edited By Updated: 21 Aug, 2026 05:37 PM

these 44 leaders from up will receive bulletproof jackets

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने प्रमुख नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा समीक्षा और खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर पूर्व मुख्यमंत्रियों मायावती और अखिलेश यादव समेत 44 प्रमुख...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश में आने वाले चुनावों से पहले योगी सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव समेत 44 प्रमुख नेताओं की सुरक्षा को लेकर बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने की तैयारी की है। इन 44 नेताओं के लिस्ट में कुछ चुनिंदा विधायक भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा मुख्यालय ने करीब 10 लाख रुपये की लागत से विशेष बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

इन मंत्रियों को भी मिलेगी जैकेट

सुरक्षा जरूरतों के आकलन के बाद योगी सरकार के 11 मंत्रियों को भी बुलेटप्रूफ जैकेट देने का फैसला किया गया है। इनमें मंत्री संजय निषाद और नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। वहीं, विपक्ष और अन्य प्रमुख नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव के अलावा संगीत सोम और सुरेश राणा को भी इस सूची में शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा श्रेणी और संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए जैकेट उपलब्ध कराई जा रही हैं।

रैलियों और रोड शो को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेताओं की जनसभाओं, रैलियों और रोड शो का सिलसिला बढ़ने की संभावना है। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां संभावित खतरों का आकलन कर रही हैं।

राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर एहतियाती कदम के तौर पर नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। इसका उद्देश्य किसी संभावित हमले या अप्रिय घटना की स्थिति में नेताओं की सुरक्षा को और मजबूत करना है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!