ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक फूड्स, अगर गलती से भी खा लिए तो आ जाएगी मौत

Edited By Updated: 08 Oct, 2025 05:33 PM

these are the most dangerous foods in the world

दुनिया में कई ऐसे फूड हैं जो देखने में तो बेहद लजीज़ लगते हैं, लेकिन इन्हें खाने में जरा सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। कई देशों में ये फूड पारंपरिक डिश का हिस्सा हैं, मगर इनमें मौजूद प्राकृतिक जहर इन्हें दुनिया के सबसे डेडली फूड्स में शामिल करता...

नेशनल डेस्क: दुनिया में कई ऐसे फूड हैं जो देखने में तो बेहद लजीज़ लगते हैं, लेकिन इन्हें खाने में जरा सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। कई देशों में ये फूड पारंपरिक डिश का हिस्सा हैं, मगर इनमें मौजूद प्राकृतिक जहर इन्हें दुनिया के सबसे डेडली फूड्स में शामिल करता है। आइए जानते हैं ऐसे 10 खतरनाक फूड्स के बारे में—

एकी (Ackee)- पकने से पहले मौत का स्वाद

जमैका का यह राष्ट्रीय फल अधपका होने पर जानलेवा साबित हो सकता है। कच्चे एकी में Hypoglycin A नामक विष होता है, जो उल्टियों से लेकर कोमा तक की स्थिति पैदा कर सकता है। इसे तभी खाया जाता है जब फल खुद फटकर खुल जाए और इसका पीला हिस्सा साफ दिखाई दे।

कसावा (Cassava)- साइनाइड से भरा रूट फूड

अफ्रीका और एशिया में खाया जाने वाला कसावा अगर ठीक से पकाया या भिगोया न जाए, तो यह साइनाइड छोड़ता है। कच्चा या अधपका कसावा खाने से उल्टी, चक्कर और मौत तक हो सकती है।

फुगु (Fugu)- जापान की मौत से खेलने वाली डिश

पफर फिश यानी फुगु में मौजूद Tetrodotoxin साइनाइड से 1000 गुना ज्यादा ताकतवर जहर है। इस डिश को बनाने की अनुमति सिर्फ लाइसेंस प्राप्त शेफ को ही होती है, क्योंकि जरा सी गलती भी घातक हो सकती है।

सन्नाकजी (Sannakji)-जिंदा ऑक्टोपस खाने की चुनौती

कोरिया की यह डिश जिंदा ऑक्टोपस से बनाई जाती है। इसके हिलते-डुलते टेंटेकल अगर गले में फंस जाएं, तो दम घुटने से मौत हो सकती है। इसलिए इसे खाते वक्त बेहद सावधानी जरूरी है।

हाकार्ल (Hakarl)- अमोनिया से भरी शार्क डिश

आइसलैंड की पारंपरिक डिश हाकार्ल ग्रीनलैंड शार्क के मांस से बनती है। बिना ठीक से फर्मेंट किए खाने पर इसमें मौजूद अमोनिया और टॉक्सिन्स शरीर को जहरीला बना देते हैं। इसलिए इसे महीनों तक सुखाया और फर्मेंट किया जाता है।

ब्लड क्लैम्स (Blood Clams)- वायरस का जाल

ये क्लैम्स समुद्री पानी को फिल्टर करते हैं, जिससे इनमें हेपेटाइटिस, टाइफाइड और डायरिया के वायरस जमा हो जाते हैं। बिना उबाल या ठीक से पकाए खाने पर ये गंभीर संक्रमण फैला सकते हैं।

पैंगियम (Pangium)- जहरीले बीजों वाला फल

दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाने वाला यह फल अपने बीजों में हाइड्रोजन सायनाइड रखता है। लोग इसे एक महीने तक जमीन में दबाकर और फर्मेंट कर खाने योग्य बनाते हैं। कच्चा खा लिया तो मौत तय है।

कच्ची एल्डरबेरी (Raw Elderberries)- मीठे में छिपा जहर

एल्डरबेरी के कच्चे फल, पत्ते और बीज साइनाइड उत्पन्न करते हैं। बिना पकाए खाने पर उल्टी, चक्कर और दस्त हो सकते हैं। इन्हें पकाने के बाद ही सिरप या जैम के रूप में खाया जाता है।

ड्रैगन ब्रेथ (Dragon’s Breath)- सबसे तीखी और घातक मिर्च

2.48 मिलियन स्कोविल यूनिट तीव्रता वाली यह मिर्च घोस्ट पेपर और कैरोलिना रीपर से भी ज्यादा खतरनाक है। इसे खाने से सांस रुकना, गले में जलन और शॉक जैसी स्थिति बन सकती है।

मगॉट चीज़ (Maggot Cheese)- जिंदा कीड़ों वाली डिश

इटली के सार्डिनिया की यह चीज़ जिंदा कीड़ों से तैयार होती है। अगर इन्हें हटाए बिना खा लिया जाए, तो ये कीड़े पेट में संक्रमण फैला सकते हैं। 2009 में गिनीज बुक ने इसे दुनिया की सबसे खतरनाक चीज घोषित किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!