Richest Minister In Bihar: 31 करोड़ की मालकिन हैं बिहार कैबिनेट की ये मंत्री, CM नीतीश कुमार से 30 गुना ज्यादा हैं अमीर! जानें पूरी संपत्ति

Edited By Updated: 20 Nov, 2025 03:41 PM

this cabinet minister is 30 times richer than nitish kumar

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की शानदार जीत के बाद नीतीश कुमार ने एक बार फिर CM पद की शपथ ली है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार सीएम नीतीश कुमार की कुल संपत्ति लगभग 1.64 करोड़ रुपये है, जिसमें कैश, बैंक जमा और अधिकांश अचल संपत्ति शामिल है।

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की शानदार जीत के बाद नीतीश कुमार ने एक बार फिर CM पद की शपथ ली है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार सीएम नीतीश कुमार की कुल संपत्ति लगभग 1.64 करोड़ रुपये है, जिसमें कैश, बैंक जमा और अधिकांश अचल संपत्ति शामिल है। लेकिन उनके मंत्रिमंडल में एक ऐसी सदस्य हैं जो संपत्ति के मामले में मुख्यमंत्री से कहीं आगे हैं। मुजफ्फरपुर की औराई से विधायक और BJP की नेता रमा निषाद इस कैबिनेट की सबसे अमीर मंत्री हैं।

PunjabKesari

रमा निषाद हैं कैबिनेट की सबसे धनी सदस्य

रमा निषाद की कुल संपत्ति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपत्ति से 30 गुना से भी अधिक है। उनके चुनावी हलफनामे में दर्ज विवरण के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 31.86 करोड़ रुपये है। इस विशाल संपत्ति में चल संपत्ति के रूप में 6 करोड़ 5 लाख रुपये दर्ज हैं, जबकि उनकी अचल संपत्ति का मूल्य 25 करोड़ 8 लाख रुपये है। हालांकि उन पर लगभग 75 लाख रुपये की देनदारियां भी दर्ज हैं।

PunjabKesari

राजनीतिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि

58 वर्षीय रमा निषाद का राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक मजबूत आधार है। रमा BJP की कैंडिडेट हैं और उनका निर्वाचन क्षेत्र औराई, मुजफ्फरपुर है। उन्होंने वर्ष 1988 में बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा पूरी की थी। उनके परिवार में एक पुत्र और दो बेटियां हैं। रमा निषाद को भाजपा की रणनीति में उत्तर बिहार का एक अहम चेहरा माना जाता है।

आपराधिक मामले और आय

रमा निषाद ने अपने 2025 के चुनावी हलफनामे में दो आपराधिक मुकदमों का विवरण दर्ज किया है। बिहार कैबिनेट की सबसे अमीर मंत्री रमा निषाद की संपत्ति का विवरण चौंकाने वाला है। उनके चुनावी हलफनामे में दर्ज विवरण के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 31.86 करोड़ रुपये है। इस विशाल संपत्ति में चल संपत्ति के रूप में 6 करोड़ 5 लाख रुपये दर्ज हैं, जबकि उनकी अचल संपत्ति का मूल्य 25 करोड़ 8 लाख रुपये है। उन पर लगभग 75 लाख रुपये की देनदारियां भी दर्ज हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!