Edited By Mansa Devi,Updated: 07 Dec, 2025 01:48 PM

क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है और यह प्रेम, शांति और भाईचारे का पर्व है। लोग चर्च जाते हैं, घर और क्रिसमस ट्री सजाते हैं, और अपनों को गिफ्ट देते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को इस क्रिसमस कुछ खास देना चाहते हैं, तो यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं,...
नेशनल डेस्क: क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है और यह प्रेम, शांति और भाईचारे का पर्व है। लोग चर्च जाते हैं, घर और क्रिसमस ट्री सजाते हैं, और अपनों को गिफ्ट देते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को इस क्रिसमस कुछ खास देना चाहते हैं, तो यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं, जो रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं।
क्रिसमस ट्री
पार्टनर को क्रिसमस ट्री उपहार में देना बेहद शुभ माना जाता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है, सौभाग्य और समृद्धि बढ़ाता है, रिश्तों में मजबूती लाता है और नकारात्मकता को दूर करता है।
फोटो फ्रेम
एक सुंदर फोटो फ्रेम उपहार में देना न सिर्फ पुराने यादों को ताजा करता है, बल्कि आपके रिश्ते की कहानी भी बयां करता है। यह एक प्यारा और सार्थक गिफ्ट है, जो घर की सजावट में भी चार चांद लगा देता है।
पियोनिया के फूल
पियोनिया वास्तु अनुसार सौभाग्य, समृद्धि और खुशी लाते हैं। यह उपहार देने वाले और पाने वाले दोनों के घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है और रिश्तों को मजबूत बनाता है।
मिट्टी की मूर्ति
मिट्टी की मूर्ति एक अनोखा और विचारशील गिफ्ट है। यह प्यार, स्थिरता और भगवान से गहरे संबंध को दर्शाती है। खुद बनाकर या खरीदी हुई मूर्ति घर में खुशहाली और रिश्तों में मजबूती लाती है।
चांदी के गहने
चांदी के गहने पवित्र धातु माने जाते हैं और ये मन को शांत करते हैं। चंद्रमा और शुक्र ग्रह से जुड़ी चांदी रिश्तों में मधुरता लाती है और नए रिश्तों में शुद्धता और सद्भाव का प्रतीक होती है।