Top 10 Safest Cities for Women: करियर और सुरक्षा में नंबर-1 बना ये शहर, क्या आपका शहर भी है लिस्ट में? चेक करें लिस्ट

Edited By Updated: 08 Jan, 2026 02:22 PM

this city became number 1 in career and security is your city also in the list

आपने अक्सर इस बात पर चर्चाएं सुनी होंगी कि महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर कौन सा है। हाल ही में इससे जुड़ी एक जानकारी सामने आई है, जिसमें इस सवाल का जवाब मिलता है। 125 शहरों के विश्लेषण के बाद बेंगलुरु ने 53.29 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान बरकरार...

Top 10 Safest Cities for Women: आपने अक्सर इस बात पर चर्चाएं सुनी होंगी कि महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर कौन सा है। हाल ही में इससे जुड़ी एक जानकारी सामने आई है, जिसमें इस सवाल का जवाब मिलता है। 125 शहरों के विश्लेषण के बाद बेंगलुरु ने 53.29 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। वहीं चेन्नई दूसरे और पुणे तीसरे स्थान पर रहे। इस चर्चा पर हुई रैकिंग को दो मुख्य पैमानों पर आंका गया है, जो इस प्रकार है-

  • सोशल इन्क्लूजन स्कोर (SIS): इसमें शहर की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, सार्वजनिक परिवहन और रहने की सुगमता देखी गई। इस मामले में चेन्नई देश में अव्वल रहा।
  • इंडस्ट्रियल इन्क्लूजन स्कोर (IIS): इसमें महिलाओं के लिए नौकरियों के अवसर और कंपनियों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को देखा गया। इस मोर्चे पर बेंगलुरु सबसे आगे है।

ये भी पढ़ें- दोस्ती या धोखा! भारत पर 500% टैरिफ लगा सकते हैं ट्रंप, क्या पुतिन से प्यार देश को पड़ेगा महंगा?

दिल्ली पिछड़ी, गुरुग्राम ने मारी बाजी

इस साल की रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाला बदलाव देश की राजधानी दिल्ली को लेकर रहा। सुरक्षा और मोबिलिटी जैसे सामाजिक कारकों में खराब प्रदर्शन के कारण दिल्ली टॉप-10 की सूची से बाहर होकर 11वें स्थान पर खिसक गई है। इसके विपरीत गुरुग्राम ने लंबी छलांग लगाई है और नौवें से छठे स्थान पर पहुँच गया है।

2025 के टॉप 10 सबसे सुरक्षित और बेहतर शहर

  1. बेंगलुरु
  2. चेन्नई
  3. पुणे
  4. हैदराबाद
  5. मुंबई
  6. गुरुग्राम
  7. कोलकाता
  8. अहमदाबाद
  9. तिरुवनंतपुरम
  10. कोयंबटूर

ये भी पढ़ें- Grok AI पर फूटा सरकार का गुस्सा: एलन मस्क को चेतावनी—'नियम मानो वरना…

क्षेत्रीय रुझान में दक्षिण भारत का रहा दबदबा

रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण भारत महिलाओं के लिए सबसे समावेशी (Inclusive) क्षेत्र बना हुआ है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के शहर रैंकिंग में हावी रहे। पश्चिमी भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि उत्तर और पूर्वी भारत (विशेषकर यूपी, बिहार और ओडिशा) सामाजिक सुरक्षा और रोजगार के अवसरों, दोनों ही मोर्चों पर काफी पीछे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!