इस दिग्गज अभिनेता का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 48 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सिनेमा जगत में पसरा मातम

Edited By Updated: 26 Mar, 2025 12:24 AM

this veteran actor died of a heart attack

तमिल फिल्मों के निर्देशक भारतीराजा के बेटे अभिनेता मनोज का चेन्नई में मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया।

नेशनल डेस्कः तमिल फिल्मों के निर्देशक भारतीराजा के बेटे अभिनेता मनोज का चेन्नई में मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 48 साल के थे। नादिगर संगम (अभिनेताओं के संघ) द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर दी गई जानकारी के अनुसार, "निर्देशक भारतीराजा के बेटे मनोज के. भारतीराजा का हृदयाघात के कारण निधन हो गया।''

मनोज ने मुख्य अभिनेता के रूप में अपने पिता द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म ‘ताज महल' से शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने बाद में ‘ईरा नीलम' और ‘वरुशामेल्लम वसंतम' में अभिनय किया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, संगीत निर्देशक इलैयाराजा, अभिनेत्री व नेता खुशबू सुंदर और निर्देशक वेंकट प्रभु ने मनोज के निधन पर शोक व्यक्त किया।

अखिल भारतीय अन्ना द्रमुक मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) प्रमुख और विपक्ष के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी, तमिल मनीला कांग्रेस के अध्यक्ष जी. के. वासन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई सहित अन्य ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!