राजस्थान में भीषण हादसा: मोटरसाइकिल के ऊपर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 10 Dec, 2024 08:58 PM

three people same family died when truck overturned motorcycle jhalawar

राजस्थान के झालावाड़ जिले में पशुओं के चारे से भरे एक ट्रक के मोटरसाइकिल पर पलट जाने से उस पर सवार 60 वर्षीय एक व्यक्ति,उसकी बेटी और नाती की मौत हो गई।

नेशनल डेस्क: राजस्थान के झालावाड़ जिले में पशुओं के चारे से भरे एक ट्रक के मोटरसाइकिल पर पलट जाने से उस पर सवार 60 वर्षीय एक व्यक्ति,उसकी बेटी और नाती की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। झालावाड़ के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हर्षराज सिंह ने बताया कि मोहनलाल और उनकी बेटी मंजूबाई (26) और मंजूबाई का बेटा रुद्राक्ष (7) सोमवार शाम करीब पांच बजे झालावाड़ की ओर आ रहे थे, तभी एक मोड़ पर ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह मोटरसाइकिल पर पलट गया।

डीएसपी ने बताया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। मोहनलाल, उनकी बेटी और नाती सोमवार शाम को एक शोक सभा में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर उसका वाहन जब्त कर लिया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!