Heavy Rain Alert: भारी बारिश आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, बढ़ेगी ठंड़, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

Edited By Updated: 20 Nov, 2025 08:46 PM

thunderstorms storms lightning warning cold to deepen imd alert

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की गिरावट होने की संभावना है। दक्षिणी तटीय राज्य और अंडमान-निकोबार में तेज...

नेशनल डेस्कः मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड की चेतावनी जारी की है। वहीं, अंडमान, दक्षिणी तटीय प्रदेश और कुछ दक्षिणी राज्य बिजली गिरने और आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका के बीच अलर्ट पर हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बदलाव और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रहेंगी।

वहीं, पश्चिमी भारत में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसी तरह, सेंट्रल इंडिया में भी अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।

ठंडी हवाओं की गतिविधि
अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में हवाओं की गति 40-50 किमी/घंटा तक रहेगी, जो कुछ जगहों पर 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। दक्षिणी अंडमान सागर में हवाओं की रफ्तार 45-55 किमी/घंटा तक रहने की संभावना है, जो 65 किमी/घंटा तक बढ़ सकती है। आइलैंड्स में कुछ क्षेत्रों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान भी आ सकता है।

केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। पश्चिम मध्य प्रदेश में भी कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव की संभावना जताई गई है। 21 से 24 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान की आशंका है। 22 से 24 नवंबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज हवाओं का अलर्ट है।

भारी बारिश के आसार
केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। 21 से 26 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में कई या कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज की संभावना है। वहीं, 21 से 23 नवंबर के दौरान केरल और माहे में बारिश जारी रहेगी। 26 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 20 और 23-24 नवंबर को बारिश और 21-22 नवंबर को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!