Exams से बचने के लिए घर से 2,000 किमी. दूर भागा लड़का, एक मजदूर के रूप में करने लगा काम

Edited By Updated: 03 Mar, 2025 05:02 PM

to avoid exams the boy ran away from home for 2 000 km

दिल्ली के रोहिणी जिले में 17 वर्षीय एक लड़का परीक्षा देने से बचने के लिए अपना घर छोड़कर चला गया। इतना ही नहीं वह घर से 2,000 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर एक निर्माण स्थल पर एक मजदूर के रूप में काम करने लगा तथा झुग्गी बस्ती में रहने लगा।

नेशनल डेस्क: दिल्ली के रोहिणी जिले में 17 वर्षीय एक लड़का परीक्षा देने से बचने के लिए अपना घर छोड़कर चला गया। इतना ही नहीं वह घर से 2,000 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर एक निर्माण स्थल पर एक मजदूर के रूप में काम करने लगा तथा झुग्गी बस्ती में रहने लगा।

लड़के के परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार, लड़के के परिजनों ने बुद्ध विहार थाने में 21 फरवरी को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) विक्रम सिंह ने बताया, ‘‘लड़का कनॉट प्लेस स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल की 11वीं कक्षा में पढ़ता था और पढ़ने में उसकी बिल्कुल रुचि नहीं थी।''

'वार्षिक परीक्षा नहीं देना चाहता था लड़का...'
अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला है कि वह अपनी वार्षिक परीक्षा नहीं देना चाहता था। 21 फरवरी को वह घर से निकला और उसने अपने पिता को संदेश भेजा कि वह घर से जा रहा है और कोई उसकी तलाश न करे। उन्होंने बताया कि वह लड़का दिल्ली से बेंगलुरु चला गया और वहां एक निर्माण स्थल पर एक मजदूर के रूप में काम करने लगा।

पुलिस ने लड़के को तामिलनाडु से पकड़ा
 पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद लड़के की तलाश के लिए कई टीम गठित की गईं। उन्होंने बताया कि इस मामले में अपहरण का पहलू जानने के लिए कई सूत्रों को सक्रिय किया गया। उन्होंने बताया कि बाद में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया और तमिलनाडु के कृष्णागिरी क्षेत्र (कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा के पास) से लड़के को पकड़ा गया।

'एक झुग्गी में रह रहा था लड़का'
अधिकारी ने बताया कि नाबालिग ने बेंगलुरु में एक परिचित व्यक्ति से संपर्क किया था और ट्रेन से वहां पहुंचा था। डीसीपी ने बताया, ‘‘वह तमिलनाडु और कर्नाटक सीमा के पास एक निर्माण स्थल पर मजदूर के रूप में काम करने लगा था। जब टीम ने उसे खोजा तो वह निर्माण स्थल के पास एक झुग्गी में रह रहा था।''

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!