आज PM मोदी Budget वेबीनार को करेंगे संबोधित, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

Edited By Parveen Kumar,Updated: 23 Feb, 2023 05:29 AM

today pm modi will address the budget webinar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2023-24 के बजट की मुख्य विशेषताओं और महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा के लिए इस सप्ताह शुरू हो रही 12 वेबीनार को संबोधित करेंगे।

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2023-24 के बजट की मुख्य विशेषताओं और महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा के लिए इस सप्ताह शुरू हो रही 12 वेबीनार को संबोधित करेंगे। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि इनका आयोजन मंत्रालयों और विभागों द्वारा किया जाएगा। इसें वित्त मंत्री सीतारणम द्वारा 01 फरवरी को संसद में पेश किये गये बजट की सात मुख्य प्राथमिकताओं (सप्तर्षि) के महत्व को विशेष रूप से रखांकित किया जाएगा। ये कार्यक्रम 23 फरवरी से 11 मार्च तक चलेगा।

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें-
AAP प्रत्याशी शैली ओबेरॉय बनीं दिल्ली की मेयर

दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) द्वारा महापौर पद (Mayor) का आखिरकार नतीजा आ ही गया और दिल्ली को अपना नया मेयर मिल गया है। आप प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने भाजपा की प्रत्याशी रेखा गुप्ता को मेयर चुनाव में मात दी है। शैली ओबेरॉय ने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 मतों से हराया। आप प्रत्याशी शैली ओबेरॉय दिल्ली की मेयर बन गई हैं।

स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर आपस में भिडे़ भाजपा और आप के पार्षद
दिल्ली में एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद आधी रात को स्टैंडिंग कमेटी को लेकर आप और भाजपा के पार्षद आपस में भिड़ गए। एमसीडी सदन में आप और भाजपा के पार्षदों ने हाथापाई और मारपीट की। इस दौरान कई पार्षदों ने पानी की बोतलें फेंकीं। भाजपा ने स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया है और 6 सदस्यों के लिए नए सिरे से वोटिंग कराने की मांग की है।

ईडी ने झारखंड के नगर विकास इंजीनियर को किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से धनशोधन मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के अभियंता वीके राम के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस बीच, अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इंजीनियर वीके राम को गिरफ्तार कर लिया गया। इंजीनियर वीरेंद्र राम के रांची, जमशेदपुर सहित 24 ठिकानों में छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी के दौरान ईडी को उनके घर से डेढ़ करोड़ से अधिक के जेवरात मिले है।

27 से अधिक उड़ानों को किया गया डायवर्ट
घने कोहरे के कारण सेवाएं बाधित होने के कारण बुधवार सुबह यहां हवाई अड्डे पर उतरने वाली कम से कम 27 उड़ानों का मार्ग बदला गया। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह घना कोहरा देखा गया जो फरवरी में असामान्य बात है। दिल्ली हवाई अड्डे पर एक सूत्र ने बताया कि खराब मौसम के कारण सुबह सात बजे से सुबह 10 बजे के बीच 27 उड़ानों के मार्ग बदले जाने की सूचना मिली।

भारतीय सेना में भर्ती नियमों में हुए बड़े बदलाव
भारतीय सेना ने दिमाग और ताकत का सही समायोजन करने के लिए अपनी भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। सेना के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सेना में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी कर्नल जी. सुरेश ने बुधवार को कहा कि पहले भर्ती प्रक्रिया के अंत में एक लिखित परीक्षा होती थी, लेकिन अब पहली बात यह जरूरी होगी कि भर्ती होने वाले लोग शारीरिक रूप और मानसिक रूप से मजबूत हों।

चाहे 100 मोदी-शाह आ जाएं, 2024 में बनेगी कांग्रेस-नीत सरकार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि 2024 में उनकी पार्टी सहयोगी दलों के साथ मिलकर ‘सामूहिक रूप से' सरकार बनाएगी। वह नई दिल्ली में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। खरगे ने इससे एक दिन पहले मंगलवार को नगालैंड में एक चुनावी सभा में कहा था कि 2024 में केंद्र में कांग्रेस नीत गठबंधन सरकार बनेगी। खरगे ने बुधवार को विपक्षी एकजुटता की पैरवी करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस और हमारी दोस्त पार्टियां 2024 में मिलकर जरूर सरकार बनाएंगी।

दिल्ली-एनसीआर में लगे भूकंप के झटके
दिल्ली-एनसीआर में आज फिर से भूकंप के झटके लगे। इस बार भूकंप की तीव्रता कम रही। यह भूकंप 1.30 बजे आया था जिसकी तीव्रता 4.4 रही। बता दें कि इससे पहले 24 जनवरी को भी दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कई हिस्सों में मंगलवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस दौरान भूकंप दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर आए। इनकी तीव्रता 5.8 थी. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

शादी नहीं लेकिन बच्चें करना चाहते हैं राहुल गांधी...
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इटली की एक अखबार को दिए  इंटरव्यू में भारत की केंद्र सरकार पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने  कहा कि भारत में इस वक्त फासीवाद है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी देश में फासीवाद उस वक्त पैर पसारता है, जब लोकतांत्रिक ढांचे ध्वस्त होने लगते हैं और संसद सही ढंग से नहीं चलती। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने फासीवाद पर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि अगर विपक्ष फासीवाद से मुकाबले के लिए एक वैकल्पिक नजरिया पेश करता है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हराया जा सकता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!