1000 फीट गहरी खाई में गिरी SUV, फेमस एक्टर समेत 8 दोस्तों की दर्दनाक मौत, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Edited By Updated: 27 May, 2026 10:24 PM

tragic death of 8 friends including famous actor

मराठी फिल्म और टीवी जगत से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहां चर्चित अभिनेता महेश पवार की एक भीषण सड़क हादसे में जान चली गई है।

रायगढ़/मुंबई: मराठी फिल्म और टीवी जगत से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहां चर्चित अभिनेता महेश पवार की एक भीषण सड़क हादसे में जान चली गई है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित अम्बेनाली घाट में एक SUV के अनियंत्रित होकर करीब 1,000 फीट गहरी खाई में गिर जाने से महेश पवार समेत उनके सभी 7 दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

खुशियों की ट्रिप बनी काल, 8 घरों के चिराग बुझे
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा मुंबई से लगभग 180 किलोमीटर दूर पोलादपूर-महाबलेश्वर मार्ग पर हुआ। पीड़ित रविवार दोपहर करीब 2 बजे दापोली के हरने से दोस्तों के साथ ट्रिप के लिए निकले थे। जब वे अपने गंतव्य सतारा नहीं पहुंचे, तो चिंतित परिजनों ने तलाश शुरू की और पुलिस से संपर्क किया। तलाश के दौरान पुलिस को पोलादपूर के पास गहरी खाई में SUV दिखाई दी, जहां सभी के शव बरामद हुए। अधिकारियों का मानना है कि यह हादसा ड्राइवर के नियंत्रण खो देने की वजह से हुआ है।

महज 25 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए महेश
25 वर्षीय अभिनेता महेश पवार मराठी इंडस्ट्री का उभरता हुआ चेहरा थे, जिन्हें लोकप्रिय टीवी शो 'अप्पी आमची कलेक्टर' में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता था। यह शो अगस्त 2022 में शुरू हुआ था और इसका अंतिम एपिसोड मार्च 2025 में प्रसारित हुआ था। उनकी अचानक मौत से उनके प्रशंसकों और सहयोगियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

हादसे में जान गंवाने वाले 8 दोस्त: पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वालों में शामिल हैं:

  • महेश पवार (25 वर्ष)
  • राजेश काटकर (35 वर्ष)
  • निखिल शिंगटे (25 वर्ष)
  • रितेश लोखंड़े (22 वर्ष)
  • उत्कर्ष शिंगटे (21 वर्ष)
  • आदित्य सालुंखे (21 वर्ष)
  • सुहास लोखंडे (20 वर्ष)
  • अंश च्वहाण (19 वर्ष)

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाके में गाड़ी के खाई में गिरने से 8 लोगों की जान जाना बेहद दुखद है और उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!