नए साल का जश्न मनाने जा रहे थे दो दोस्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला; मौके पर ही चली गई जान

Edited By Updated: 01 Jan, 2026 12:55 AM

two friends were going to celebrate the new year

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बरेली-नैनीताल राजमार्ग पर बुधवार को एक मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्राली की भीषण टक्कर में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बरेली-नैनीताल राजमार्ग पर बुधवार को एक मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्राली की भीषण टक्कर में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। बहेड़ी के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला गोदाम निवासी मोहम्मद सैफ (21) और महताब (19) नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए मोटरसाइकिल से नैनीताल जा रहे थे।

रास्ते में मुन्डिया टोल प्लाजा के पास उनकी मोटरसाइकिल की अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भीषण टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं।  

हेलमेट पहनने के बावजूद नहीं बची जान

बताया गया है कि दोनों युवकों ने हेलमेट लगा रखा था।  इसके बावजूद बाइक की रफ्तार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के भारी होने के कारण उन्हें सीने में गंभीर चोटें आईं।  मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!