जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: CPRF के 23 जवानों को ले जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 2 सौनिकों की मौत

Edited By Updated: 07 Aug, 2025 11:46 AM

udhampur jammu and kashmir crpf travelling kandwa basantgarh road

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। कंडवा-बसंतगढ़ मार्ग पर चल रहे केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राहत...

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के 23 जवानों को ले जा रही एक बस गहरी खाई में गिरने से 2 जवानों की मौत हो गई, कई घायल हो गए। कंडवा-बसंतगढ़ मार्ग पर चल रहे केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी है।   

हादसे का स्थान और स्थिति:
यह दुर्घटना उधमपुर के पहाड़ी क्षेत्र बसंतगढ़ के पास हुई, जो दुर्गम और घुमावदार सड़कों के लिए जाना जाता है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, सीआरपीएफ की टुकड़ी रूटीन गश्त पर थी जब अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरा।

राहत कार्य और सरकारी प्रतिक्रिया:
घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, सेना और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए जानकारी दी कि वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

डॉ. सिंह का बयान: "उधमपुर जिले में सीआरपीएफ वाहन की दुर्घटना की जानकारी मिल चुकी है। मैं जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों के संपर्क में हूं। घायल जवानों को हर संभव मदद दी जा रही है।"

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!