यूजर्स कर रहे हैं ChatGPT का खतरनाक और गलत इस्तेमाल, OpenAI की नई रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Edited By Updated: 27 Feb, 2026 01:44 PM

users are dangerously and incorrectly using chatgpt a new openai report reveals

OpenAI की ताज़ा रिपोर्ट में यह सामने आया है कि उसकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेवा ChatGPT का कुछ समूह ने गलत तरीके से इस्तेमाल किया।

नेशनल डेस्क: OpenAI की ताज़ा रिपोर्ट में यह सामने आया है कि उसकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेवा ChatGPT का कुछ समूह ने गलत तरीके से इस्तेमाल किया। कंपनी ने कहा कि ऐसे कई अकाउंट्स को तुरंत बंद कर दिया गया है, जिनका उपयोग ऑनलाइन धोखाधड़ी, गलत सूचना फैलाने और साइबर अपराधों के लिए किया जा रहा था।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इन बैन किए गए अकाउंट्स के जरिए रोमांस स्कैम और प्रचार अभियान चलाए जा रहे थे। कुछ मामलों में तो जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। OpenAI ने यह साफ किया कि यह टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल था और कंपनी ऐसे कामों को रोकने के लिए सक्रिय है।

कई अकाउंट्स चीन से जुड़े थे
OpenAI ने यह भी खुलासा किया कि कुछ अकाउंट्स का संबंध चीन से जुड़ी कानून लागू करने वाली एजेंसी से था। इन अकाउंट्स का इस्तेमाल अमेरिकी लोगों, ऑनलाइन फोरम और फेडरल बिल्डिंग जैसी संवेदनशील जगहों की जानकारी जुटाने के लिए किया जा रहा था। इसके अलावा, फेस-स्वाइपिंग सॉफ्टवेयर से जुड़ी सलाह लेने के लिए भी ChatGPT का इस्तेमाल किया गया।


मिसयूज की तरकीबें
रिपोर्ट में यह बताया गया कि इन खातों का इस्तेमाल करके ChatGPT की मदद से स्टेट लेवल के अमेरिकी अधिकारियों को ईमेल भेजे जा रहे थे। इन ईमेल और संदेशों में खुद को बिजनेस और फाइनेंस के पॉलिसी एनालिस्ट या पेड कंसल्टेंट के रूप में पेश किया जा रहा था। इस तरह का संदेश भेज कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा था।

OpenAI ने यह भी कहा कि ChatGPT का इस्तेमाल डेटिंग स्कैम में हो रहा था। इंडोनेशिया के पुरुषों को लक्षित कर ऐसे स्कैम चलाए गए जिसमें 100 से ज्यादा लोग फंस गए। इन स्कैम में फर्जी डेटिंग सर्विस के विज्ञापन और संदेशों के जरिए लोगों को प्लेटफॉर्म जॉइन करने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्हें बड़े पेमेंट के लिए कुछ टास्क पूरे करने के लिए प्रेरित किया गया।

फर्जी प्रोफेशनल का जाल
रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ खातों ने खुद को वकील, सलाहकार या पेशेवर पेश कर लोगों को टारगेट किया। ChatGPT का इस्तेमाल ऐसे संदेश और प्रमोशनल टेक्स्ट बनाने में किया गया, जिससे लोगों को फर्जी प्लेटफॉर्म पर लुभाया जा सके। OpenAI ने अमेरिकी अधिकारियों को इन गतिविधियों की जानकारी दी है और कहा है कि ऐसे खातों की पहचान कर उन्हें बैन करना जारी रखा जाएगा। कंपनी ने जोर देकर कहा कि ChatGPT जैसी तकनीक का सही और सुरक्षित तरीके से ही इस्तेमाल होना चाहिए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!