नए क्रेडिट कार्ड यूजर्स हैं तो जान लें ये 4 जरूरी बातें, वरना पड़ जाएंगे मुसीबत में...

Edited By Updated: 15 Feb, 2026 04:14 PM

if you are a new credit card user know these 4 important things

क्रेडिट कार्ड आज के डिजिटल दौर में रोजमर्रा की जरूरत बन गया है, खासकर नौकरीपेशा लोगों के बीच। पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने वालों को सही इस्तेमाल पर ध्यान देना चाहिए। हमेशा पूरा बिल समय पर चुकाएँ, मिनिमम ड्यू से बचें, क्रेडिट लिमिट का 30-40% ही खर्च...

नेशनल डेस्क :  आज के डिजिटल दौर में क्रेडिट कार्ड हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन गया है। खासकर नौकरीपेशा लोग अक्सर बिल भुगतान, ऑनलाइन शॉपिंग और अन्य खर्चों के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं। लेकिन अगर आप पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं या नए यूजर हैं, तो इसके सही इस्तेमाल के कुछ महत्वपूर्ण नियम जानना जरूरी है। सही तरीके से उपयोग करने से आप किसी मुसीबत में नहीं पड़ेंगे। ऐसा करने से आपका क्रेडिट स्कोर मजबूत होगा और वित्तीय आदतें भी सुधरती हैं।

मिनिमम ड्यू भरने से बचें

क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर भरना बेहद जरूरी है। कई लोग केवल मिनिमम ड्यू भरते हैं, जिससे लेट पेमेंट की समस्या तो नहीं आती, लेकिन बकाया राशि पर ब्याज बढ़ता रहता है। इससे लंबी अवधि में वित्तीय परेशानी हो सकती है। इसलिए हमेशा पूरा बिल समय पर भरना चाहिए और मिनिमम पेमेंट के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें - नहीं खानी पड़ेगी अब दवा... दिल के डाॅक्टर ने बताया High BP को कंट्रोल करने के 6 तरीके

समय पर बिल भुगतान करें

क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर चुकाना क्रेडिट स्कोर को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। सिर्फ 1-2 दिन की देरी भी आपके स्कोर को प्रभावित कर सकती है। अगर बिल की तारीख भूल जाती हैं, तो रिमाइंडर या ऑटो पेमेंट सेट करना एक अच्छा विकल्प है। समय पर भुगतान की आदत आपको वित्तीय जिम्मेदार बनाती है और भविष्य में कर्ज लेने में मदद करती है।

क्रेडिट लिमिट का सही इस्तेमाल

विशेषज्ञों की सलाह है कि कार्ड की क्रेडिट लिमिट का सिर्फ 30-40 प्रतिशत खर्च करें। उदाहरण के लिए, अगर आपकी लिमिट 1 लाख रुपये है, तो महीने में 30-40 हजार रुपये खर्च करना सुरक्षित माना जाता है। इससे न केवल आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है, बल्कि आप अनावश्यक ऋण से बचते हैं।

क्रेडिट रिपोर्ट की नियमित समीक्षा

कई लोग अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि इसे समय-समय पर देखना बेहद जरूरी है। रिपोर्ट में गलत एंट्री या तकनीकी त्रुटियां हो सकती हैं, जो स्कोर को प्रभावित करती हैं। ऐसे में अगर कोई गलती मिले, तो उसे तुरंत सुधारना चाहिए। यह आपके वित्तीय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है और भविष्य में ऋण या बड़े खर्चों के लिए मददगार साबित होता है।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!