Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, डरे-सहमे लोग घरों से निकले बाहर

Edited By Updated: 21 Feb, 2025 08:48 PM

uttarakhand s land shook due strong earthquake tremors pithoragarh

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ क्षेत्र में आज शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों के बाद लोग डर गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान की ओर भागे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है।

नेशनल डेस्क: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ क्षेत्र में आज शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों के बाद लोग डर गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान की ओर भागे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है। इसका केंद्र पिथौरागढ़ से था और इसकी गहराई जमीन के 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप के बाद अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान या जनहानि की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

शाम 7 बजकर 16 मिनट पर लगे झटके 
पिथौरागढ़ और आसपास के इलाकों में शाम 7 बजकर 16 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का लेटीट्यूड 29.85 नॉर्थ और लॉन्गिट्यूड 80.52 ईस्ट था। चूंकि भूकंप के झटके हल्के थे, इसलिए किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है और लोग सुरक्षित रूप से अपने घरों से बाहर निकल गए थे।

दिल्ली में भी महसूस हुए थे भूकंप के झटके
इससे पहले 17 फरवरी को दिल्ली में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई थी। इसका केंद्र धौला कुंआ के पास था और भूकंप की गहराई सिर्फ 5 किलोमीटर थी। इस वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनी गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली में आए भूकंप की वजह इस क्षेत्र की भूगर्भीय विशेषताओं में प्राकृतिक बदलाव को माना गया है, न कि प्लेट टेक्टोनिक्स के कारण।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!