उत्तराखंडः गायक जुबिन ने आपदा पीड़ितों के लिए दिए 13.91 लाख

Edited By Updated: 02 Mar, 2021 11:11 PM

uttarakhand singer zubin gave 13 91 lakhs for disaster victims

प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आपदा पीडि़तों की मदद के लिए 13.91 लाख रुपए का चेक सौंपा। नौटियाल ने यह चेक मुख्यमंत्री रावत को उनसे यहां एक शिष्टाचार भेंट के दौरान ..

नई दिल्ली/देहरादूनः प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आपदा पीडि़तों की मदद के लिए 13.91 लाख रुपए का चेक सौंपा। नौटियाल ने यह चेक मुख्यमंत्री रावत को उनसे यहां एक शिष्टाचार भेंट के दौरान सौंपा। नौटियाल ने यह धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है। 

सात फरवरी को चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में आई विकराल बाढ़ में 204 लोग लापता हो गए थे जिसमें से अब तक 72 लोगों के शव मिल चुके हैं। इसके अलावा आपदा में 13.2 मेगावाट रैंणी जलविद्युत परियोजना पूरी तरह से तबाह हो गई जबकि 520 मेगावाट तपोवन—विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना को भारी नुकसान हुआ। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!