पांच प्रतिशत तक महंगी हुई शाकाहारी थाली, मांसाहारी थाली की लागत घटी

Edited By Updated: 07 Feb, 2024 01:51 PM

vegetarian thali costlier five percent cost non vegetarian thali reduced

घर में बनी शाकाहारी थाली जनवरी महीने में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत महंगी हो गई जबकि मांसाहारी थाली 13 प्रतिशत सस्ती हो गई। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

नेशनल डेस्क: घर में बनी शाकाहारी थाली जनवरी महीने में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत महंगी हो गई जबकि मांसाहारी थाली 13 प्रतिशत सस्ती हो गई। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स (एमआईएंडए) रिसर्च की तरफ से जारी 'राइस रोटी रेट' अनुमान के मुताबिक, जनवरी में दाल, चावल, प्याज और टमाटर जैसी वस्तुओं के दाम बढ़ने से घर में बनी शाकाहारी थाली महंगी हो गई। वहीं पोल्ट्री दरों में गिरावट से मांसाहारी थाली के दामों में गिरावट आई।

शाकाहारी थाली की लागत बढ़ी
रिपोर्ट कहती है कि प्याज और टमाटर की कीमतों में पिछले महीने सालाना आधार पर क्रमश: 35 प्रतिशत और 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से शाकाहारी थाली की लागत बढ़ गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, शाकाहारी थाली में 12 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाले चावल के दाम जनवरी महीने में 14 प्रतिशत बढ़े जबकि नौ प्रतिशत हिस्सा रखने वाली दालों की कीमतें 21 प्रतिशत तक बढ़ गईं।
PunjabKesari
मांसाहार के शौकीनों के लिए राहत 
इस बीच मांसाहार के शौकीन लोगों के लिए पिछला महीना लागत के लिहाज से राहत लेकर आया। पिछले साल के समान महीने की तुलना में इस साल जनवरी में उत्पादन बढ़ने से ब्रॉयलर मुर्गे की कीमतें 26 प्रतिशत गिरने से मांसाहारी थाली की लागत में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि शाकाहारी और मांसाहारी थाली दोनों की ही कीमतें दिसंबर, 2023 की तुलना में जनवरी, 2024 में क्रमशः छह प्रतिशत और आठ प्रतिशत कम हुई हैं।
PunjabKesari
रिपोर्ट के मुताबिक, मासिक आधार पर प्याज और टमाटर की कीमतों में क्रमशः 26 प्रतिशत और 16 प्रतिशत की कमी आने और टमाटर की आवक बढ़ने से शाकाहारी थाली की लागत दिसंबर की तुलना में घटी है। वहीं, मांसाहारी थाली के मामले में मासिक आधार पर मुर्गे के दाम आठ-10 प्रतिशत तक कम होने से थाली की लागत तेजी से कम हुई है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!