खतरे में दिल्ली! उफान पर यमुना नदी, हथनीकुंड बैराज से छोड़ा जा रहा पानी

Edited By Updated: 29 Jul, 2021 02:40 PM

water level in yamuna rises after heavy rains

दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर भारी बारिश के बाद वीरवार को  203.37 मीटर तक बढ़ गया जो खतरे के निशान 204.50 मीटर के करीब है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने मंगलवार को नदी के डूब क्षेत्र के करीब के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया था और चौबीसों...

नेशनल डेस्क:  दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर भारी बारिश के बाद वीरवार को  203.37 मीटर तक बढ़ गया जो खतरे के निशान 204.50 मीटर के करीब है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने मंगलवार को नदी के डूब क्षेत्र के करीब के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया था और चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी की जा रही है।


हिमाचल से लद्दाख तक कुदरत का रौद्र रूप, देखें चारों तरफ मची तबाही की भयानक तस्वीरें

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जल स्तर सुबह साढ़े दस बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर 203.37 मीटर पर दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली और ऊपरी डूब वाले इलाकों में बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर है। हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथनीकुंड बैराज से नदी में और पानी छोड़ा जा रहा है।

 

तीसरी लहर को रोकने के फिर Lock होगा केरल, 31 जुलाई और 1 अगस्त को  पूर्ण लॉकडाउन को ऐलान

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में पानी के बहाव की दर 1.60 लाख क्यूसेक पहुंच गयी जो इस साल के लिए सबसे अधिक है। बैराज से छोड़े गए पानी को राजधानी पहुंचने तक आम तौर पर दो से तीन दिन लगते हैं। वीरवार को सुबह दस बजे 85,879 क्यूसेक की दर से यमुना में पानी छोड़ा जा रहा था। सामान्यत: हथनीकुंड बैराज से पानी के बहाव की दर 352 क्यूसेक होती है लेकिन डूब वाले इलाकों में भारी बारिश के बाद ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। एक क्यूसेक 28.32 लीटर प्रति सेकंड के बराबर होता है। अधिकारी ने बताया कि डूब वाले इलाकों में बारिश का अनुमान है अत: जल स्तर और बढ़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!