Heavy Rain Alert: 17 राज्यों होगी भीषण बारिश, 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, गिरेगी बिजली, IMD का अलर्ट जारी

Edited By Updated: 23 Apr, 2025 11:15 PM

weather will change from 24th april with rain and strong winds

भीषण गर्मी और लू के कहर के बीच देशभर में राहत की खबर आई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है जिससे आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

नेशनल डेस्क: भीषण गर्मी और लू के कहर के बीच देशभर में राहत की खबर आई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है जिससे आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर 17 राज्यों में देखा जाएगा जहां 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। ओडिशा के झारसुगुड़ा में मंगलवार को देश का सबसे ज्यादा तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, बिहार समेत कई राज्यों में तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है। लू का प्रकोप इतना तेज है कि दिन में बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

कौन-कौन से सिस्टम हैं एक्टिव?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक देश में फिलहाल कई मौसमी सिस्टम एक्टिव हैं:

इन सभी का असर मिलाकर उत्तर-पूर्व, दक्षिण और पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों तक तेज बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है।

किन राज्यों में होगी बारिश और तेज हवाएं?

IMD के अनुसार निम्नलिखित राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है:

उत्तर-पूर्व भारत:

  • असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश: 23 से 27 अप्रैल तक भारी बारिश

  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा: 23 से 26 अप्रैल तक भीषण बारिश

दक्षिण भारत:

  • केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश: गरज-चमक के साथ बारिश, 50 किमी की रफ्तार से हवाएं

पूर्वी भारत:

  • झारखंड: 27 अप्रैल को ओलावृष्टि संभव

  • ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल: 26-28 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश

हिमालयी राज्यों पर नया पश्चिमी विक्षोभ

24 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा।
इसका असर मुख्य रूप से इन राज्यों में देखने को मिलेगा:

  • जम्मू कश्मीर

  • लद्दाख

  • हिमाचल प्रदेश

  • उत्तराखंड

इन राज्यों में 24 से 26 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बर्फबारी संभव है।

हीटवेव और गर्म रातों का कहर

मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है:

  • पूर्वी मध्य प्रदेश: 23-27 अप्रैल

  • उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड: 23-26 अप्रैल

  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान: 25-29 अप्रैल

  • मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़: 24-25 अप्रैल

  • गोवा, गुजरात: 27-29 अप्रैल

  • तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश: 23-26 अप्रैल

बिहार में 23-25 अप्रैल तक गर्म रातें रहेंगी जो आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए ज्यादा खतरनाक होती हैं।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 24-25 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। 26 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे और लू चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रह सकता है।

हवाएं चलेंगी 60 किमी की स्पीड से

अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कुछ स्थानों पर तेज बिजली चमकने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि बाहर निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर चेक करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!