Edited By Mansa Devi,Updated: 06 Oct, 2025 04:27 PM

आधार कार्ड अब हर भारतीय नागरिक के लिए सिर्फ पहचान पत्र नहीं, बल्कि वित्तीय और सरकारी सेवाओं का आधार बन चुका है। वयस्कों के लिए आधार एक बार बनवाना काफी है, लेकिन बच्चों के आधार कार्ड को समय-समय पर अपडेट कराना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कब और कैसे...
नेशनल डेस्क: आधार कार्ड अब हर भारतीय नागरिक के लिए सिर्फ पहचान पत्र नहीं, बल्कि वित्तीय और सरकारी सेवाओं का आधार बन चुका है। वयस्कों के लिए आधार एक बार बनवाना काफी है, लेकिन बच्चों के आधार कार्ड को समय-समय पर अपडेट कराना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कब और कैसे यह किया जा सकता है।
बच्चों के आधार कार्ड को कब अपडेट करें
बच्चों की शारीरिक वृद्धि के साथ उनके बायोमेट्रिक डेटा में बदलाव आता है। इस कारण पहला अपडेट 5 साल की उम्र में और दूसरा 15 साल की उम्र में कराना जरूरी है। अगर यह अपडेट नहीं होता है तो भविष्य में बच्चों की पढ़ाई, एडमिशन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में परेशानी हो सकती है।
क्यों जरूरी है अपडेट
बच्चों के उम्र बढ़ने के साथ फिंगरप्रिंट, आंखों की स्कैन और चेहरे की फोटो बदलती है। अपडेट करने से उनका आधार विश्वसनीय पहचान के तौर पर बना रहता है। यह भविष्य में एडमिशन, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी योजनाओं में मददगार साबित होता है।
अपडेट का आसान प्रोसेस
अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर अपॉइंटमेंट लें।
➤ तय समय पर जाकर बच्चों का फिंगरप्रिंट, आंखों का स्कैन और फोटो अपलोड कराएं।
➤ कुछ मामलों में जन्म प्रमाण पत्र भी जमा करना पड़ सकता है।
➤ अपडेट कराने की प्रक्रिया पूरी तरह फ्री है।
भीड़ से बचने के टिप्स
बच्चों का आधार अपडेट कराने के लिए स्कूल कैंप्स का विकल्प चुन सकते हैं।
➤ आधार केंद्र जाने से पहले UIDAI की वेबसाइट पर अपॉइंटमेंट बुक करें।
➤ अपॉइंटमेंट मिलने पर आप भीड़ से बच सकते हैं और आसानी से समय पर बच्चों का आधार अपडेट करा सकते हैं।