Rain Alert: मौसम दिखाएगा महातांडव! 26 राज्यों में होगी भीषण बारिश, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का अलर्ट

Edited By Updated: 27 Apr, 2025 12:08 AM

which states will receive rain in the coming days

देशभर में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ...

नेशनल डेस्क: देशभर में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ बिजली भी चमक सकती है। इस बदलाव से जहां भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं कुछ इलाकों में खराब मौसम के चलते सतर्क रहने की जरूरत भी है। आइए जानते हैं, किन राज्यों में मौसम मचाएगा महातांडव और क्या कहती है आईएमडी की ताजा भविष्यवाणी-
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में 26 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। इसके साथ ही ओले गिरने और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

कहां-कहां होगी बारिश और आंधी?

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में 27 अप्रैल से आंधी-बारिश के आसार बन रहे हैं। पूर्वोत्तर भारत में भी गरज-चमक के साथ बारिश होगी। खासतौर पर असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 और 28 अप्रैल को तेज आंधी के साथ बादल बरसेंगे। अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कहां चलेंगी तेज हवाएं?

पूर्वी भारत के इलाकों में भीषण हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 से 30 अप्रैल के बीच गरज-चमक के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 27 अप्रैल को और बिहार में 26 से 28 अप्रैल के बीच आंधी-बारिश का दौर रहेगा। झारखंड में 28 और 29 अप्रैल को मौसम बिगड़ सकता है।

ओले गिरने की भी चेतावनी

मौसम विभाग ने ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 27 और 28 अप्रैल को ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ छोटे-बड़े ओले गिर सकते हैं जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मौसम

दक्षिण भारत के राज्यों में भी अगले सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। यहां बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली एनसीआर में भी बदलेगा मौसम

दिल्ली और एनसीआर में भी मौसम करवट लेगा। 27 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और करीब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि 28 और 29 अप्रैल को राजधानी का मौसम साफ रहेगा लेकिन कुछ जगहों पर लू चलने की भी संभावना है। अभी राजधानी में अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

कहां-कहां पड़ेगा तापमान में असर?

उत्तर प्रदेश में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मध्य भारत के राज्यों में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान घटने का अनुमान है। हालांकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। पूर्वी भारत और गुजरात में भी अगले 24 घंटे में तापमान में खास परिवर्तन नहीं देखा जाएगा।

कई राज्यों में जारी रहेगा हीटवेव का प्रकोप

मौसम विभाग ने हीटवेव यानी लू को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 26 अप्रैल से 2 मई तक लू चल सकती है। हरियाणा में 26 से 30 अप्रैल और पंजाब में 26 अप्रैल से 1 मई तक हीटवेव की स्थिति रहने का अनुमान है। इस दौरान दोपहर के समय गर्म हवाओं से बचाव करना बेहद जरूरी होगा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!