उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोले- फडणवीस को हरसंभव सहयोग देंगे, टीम के रूप में काम करेंगे

Edited By Updated: 05 Dec, 2024 10:22 PM

will give all possible support to fadnavis will work as a team

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को हर संभव सहयोग देंगे और एक टीम के रूप में काम करेंगे। शिंदे ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को बहुत सफल...

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को हर संभव सहयोग देंगे और एक टीम के रूप में काम करेंगे। शिंदे ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को बहुत सफल बताया। शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री को हरसंभव सहयोग दूंगा। हम एक टीम के रूप में काम करेंगे।'' सीएम (मुख्यमंत्री) और डीसीएम (उपमुख्यमंत्री) शब्दों का इस्तेमाल करते हुए शिंदे ने कहा कि उन्होंने ‘‘आम आदमी'' के रूप में काम किया और अब ‘‘आम आदमी के लिए समर्पित'' रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!