VIDEO: जब दुल्हन के पैरों में झुक गया दूल्हा...लोग बोले- तुमने दिल जीत लिया यार

Edited By Updated: 14 Sep, 2021 02:45 PM

wonderful video viral of newly married couple

सोशल मीडिया पर एक नवविवाहित जोड़े का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पंसद कर रहे हैं। आमतौर पर सोशल मीडिया पर शादी के या तो मजाक वाले वीडियो वायरल होते हैं या फिर नई-नई रस्मों वाले। लेकिन इस वीडियो ने दूल्हे के अंदाज ने लोगों का...

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर एक नवविवाहित जोड़े का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पंसद कर रहे हैं। आमतौर पर सोशल मीडिया पर शादी के या तो मजाक वाले वीडियो वायरल होते हैं या फिर नई-नई रस्मों वाले। लेकिन इस वीडियो ने दूल्हे के अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के पैर छू रहे हैं और आशीर्वाद ले रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन मंदिर में खड़े हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Piyush Awchar (@mr_robin_hudd)

दुल्हन झुककर दूल्हे के पांव छूती है। इसके बाद दूल्हा भी झुक कर दुल्हन के पैर छूने लगता है। दूल्हे के ऐसा करने पर दुल्हन एकदम सकपका जाती है और उछलकर पीछे हट जाती है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर mr_robin_hudd नाम के पेज से शेयर किया गया है। लोग इस वीडियो की काफी तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि यह होता है असली सम्मान और बराबरी देना। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि दूल्हे ने हमारा दिल जीत लिया। इस वीडियो को अभी तक 35 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!