लेट-लतीफों की अब खैर नहीं, कर्मचारियों को सुबह 9.45 तक पहुंचना होगा दफ्तर

Edited By Updated: 09 Oct, 2017 08:14 AM

workers will reach the office at 9 45 in the morning

दिल्ली के महिला एवं बाल विकास विभाग ने देर से आने वाले कर्मचारियों पर सख्ती करते हुए उनको चेतावनी दी है और साथ ही सुबह 9.45 बजे तक कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया है।

नई दिल्ली: दिल्ली के महिला एवं बाल विकास विभाग ने देर से आने वाले कर्मचारियों पर सख्ती करते हुए उनको चेतावनी दी है और साथ ही सुबह 9.45 बजे तक कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया है। विभाग ने आदेश जारी कर कहा कि सुबह 9.45 बजे के बाद दफ्तर आने वाले कर्मचारियों को ‘विलंब’ से आया हुआ माना जाएगा और 3 बार देर से दफ्तर पहुंचने पर उनका एक आकस्मिक अवकाश  अपने आप कम हो जाएगा।

उसने कहा कि देर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को विभाग की निदेशक के समक्ष विलंब का कारण बताना होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक शिल्पा शिंदे ने पिछले सप्ताह जारी आदेश में कहा, ‘‘दफ्तर पहुंचने का आधिकारिक समय 9.30 बजे है। रोजाना विलंब से आने वालों के खिलाफ नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।’’

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!