रुपाला ने पशुपालन, मत्स्य पालन में प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप की जरूरत बताई

Edited By PTI News Agency,Updated: 28 Feb, 2023 09:50 PM

pti telangana story

हैदराबाद, 28 फरवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने मंगलवार को पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी के क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप की आवश्यकता पर जोर दिया।

हैदराबाद, 28 फरवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने मंगलवार को पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी के क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप की आवश्यकता पर जोर दिया।

यहां पशुपालन और डेयरी पर 'ग्रैंड स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव' में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के बाद मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री रूपाला ने कहा कि पशुपालन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप उत्पादकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कृषि से पहले ही पशुपालन और मत्स्य पालन शुरू हो गया था। अब यह बहुत महत्वपूर्ण है कि इन क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप हो। यह युवाओं के लिए साथ आने और पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी में प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप से जुड़ने का खुला निमंत्रण है।’’ रूपाला ने कहा कि पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (एमओएएचडी) पशुधन क्षेत्र में विकास को और बढ़ावा देने के लिए सभी अंशधारकों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह पशुपालन को पशुधन क्षेत्र में लगे किसानों और उद्यमियों के लिए अधिक लाभकारी बना रहा है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

India

Australia

68/1

11.0

Australia are 68 for 1 with 39.0 overs left

RR 6.18
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!