Edited By Anu Malhotra,Updated: 05 Jan, 2026 10:15 AM

आप रोजाना सिर्फ 200 रुपये निवेश करके 20 साल में करीब 28 लाख रुपये का बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। LIC की नई जीवन प्रगति योजना इसे संभव बनाती है। खास बात यह है कि इस योजना में निवेश करने पर आपको पेंशन के रूप में 15,000 रुपये से ज्यादा की राशि भी मिल...
नई दिल्ली: आप रोजाना सिर्फ 200 रुपये निवेश करके 20 साल में करीब 28 लाख रुपये का बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। LIC की नई जीवन प्रगति योजना इसे संभव बनाती है। खास बात यह है कि इस योजना में निवेश करने पर आपको पेंशन के रूप में 15,000 रुपये से ज्यादा की राशि भी मिल सकती है। चलिए, जानते हैं इस योजना की पूरी जानकारी और फायदे।
LIC जीवन प्रगति योजना:
इस प्लान का नाम Jeevan Pragati Scheme है। यह एक नॉन-लिंक्ड एंडोमेंट पॉलिसी है, जिसमें निवेश की राशि पर समय के साथ वृद्धि होती है। पॉलिसी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सुरक्षा और बचत दोनों का फायदा एक साथ देती है।
पॉलिसी की विशेषताएं:
-
यह एंडोमेंट प्लान आपको निवेश के साथ सुरक्षा भी प्रदान करता है।
-
हर पांच साल में पॉलिसी के कवरेज की राशि बढ़ती है।
-
पहले पांच साल तक बीमा राशि स्थिर रहती है।
-
6 से 10 साल तक बीमा राशि 25% बढ़कर 125% हो जाती है।
-
11 से 15 साल के बीच यह 150% हो जाती है।
-
16 से 20 साल तक यह मूल राशि का 200% तक पहुंच जाती है।
मृत्यु लाभ:
यदि पॉलिसीधारक की पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को बीमित राशि + जमा बोनस + फाइनल एडिशनल बोनस दिया जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर आपने 2 लाख रुपये का सम एश्योर्ड लिया है, तो:
साथ ही, एक्सिडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी राइडर भी उपलब्ध है, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त प्रीमियम देना पड़ेगा।
कैसे बनता है 28 लाख का फंड:
यदि आप 15 लाख रुपये का सम एश्योर्ड लेते हैं और रोजाना 200 रुपये निवेश करते हैं, तो 20 साल के अंत में लगभग 28 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाता है। यह राशि थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकती है।
योजना की शर्तें:
-
उम्र: 12 से 45 वर्ष
-
पॉलिसी अवधि: 12 से 20 साल
-
मैच्योरिटी की अधिकतम उम्र: 65 साल
-
न्यूनतम बीमा राशि: 1,50,000 रुपये, अधिकतम कोई सीमा नहीं
सरेंडर वैल्यू:
यदि पॉलिसीधारक ने कम से कम 3 साल तक प्रीमियम भरा है, तो वह पॉलिसी को सरेंडर कर सकता है और उसका मूल्य प्राप्त कर सकता है।