पराठे में डालें चना दाल का ट्विस्ट और बनाएं भरवां पराठा

Edited By Sonia Goswami,Updated: 02 Jul, 2018 11:23 AM

पराठे में डालें चना दाल का ट्विस्ट और बनाएं चना दाल का भरवां पराठा। यह खाने में लजीज और स्वादिष्ट लगेगा। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

पराठे में डालें चना दाल का ट्विस्ट और बनाएं चना दाल का भरवां पराठा। यह खाने में लजीज और स्वादिष्ट लगेगा। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
 

सामग्री
गेहूं का आटा - 300 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
तेल - 2 चम्मच
पानी - 200 मिलीलीटर
चना दाल उबली - 425 ग्राम
हल्दी - 1/4 चम्मच
पेपिका - 1/2 चम्मच
 आमचूर - 1/2 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच
अजवायन - 1/4 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
धनिया - 2 चम्मच
घी - ब्रशिंग के लिए

 

तैयारी
1. एक कटोरे में 300 ग्राम गेहूं का आटा, 1 चम्मच नमक, 2 चम्मच तेल तथा 200 मिलीलीटर पानी डालकर मुलायम आटा में गूंध लें और 15-20 मिनट के लिए रख दें।
2. एक ब्लेंडर में 425 ग्राम उबली चना दाल डालकर पीस लें।
3. इसे एक कटोरे में स्थानांतरित करें और 1/4 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच पेपरिका, 1/2 चम्मच सूखा आम पाऊडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच जीरा पाउडर, 1/4 चम्मच अजवायन ,1/2 चम्मच नमक तथा 2 चम्मच धनिया डालकर  अच्छी तरह मिलाएं।
4. आटा से रेटी बेल कर उसमें दाल से तैयार पीठी भरें और बेल लें।
5. तवा गर्म करें, उस पर पराठा रखें और मध्यम गर्मी पर तीन मिनट तक पकाएं। घी लगाकर अच्छी तरह पकाएं।
 6 अचार या दही के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!