भारत के समर्थन में खुलकर बाेला रूस, कहा- पाकिस्तान के थे आतंकी

Edited By Updated: 04 Oct, 2016 11:22 AM

russia backs india surgical strikes says uri terrorists from pakistan

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के भारत के फैसले का रूस ने खुलकर समर्थन किया है।

नई दिल्लीः पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के भारत के फैसले का रूस ने खुलकर समर्थन किया है। भारत में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर एम कदाकिन का कहना है कि हर देश को खुद की रक्षा करने का अधिकार है। रूस एकमात्र ऐसा देश है, जिसने साफ-साफ कहा है कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे। 

पाक सीमा पार रोके आतंकवाद
सोमवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में राजदूत अलेक्जेंडर ने कहा कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को रोके। हमारा देश सीमा पार से फैलाए जा रहे आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में हमेशा साथ रहा है। जब आतंकवादी सैन्य ठिकानों और शांति के साथ रह रहे नागरिकों पर हमला करते हैं तो मानवाधिकारों का सबसे बड़ा हनन होता है। हम सर्जिकल स्ट्राइक का स्वागत करते हैं। हर देश को खुद की रक्षा का अधिकार है।

भारत काे दिया आश्वासन
उन्होंने भारत को आश्वस्त करते हुए कहा कि रूस और पाकिस्तान के बीच संयुक्त सैनिक अभ्यास से चिंतित होने की जरूरत नहीं है। यह अभ्यास की थीम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई थी। यह अभ्यास गिलगिट-बाल्टिस्तान या पाकिस्तान के कब्जे वाले भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील या समस्याग्रस्त जगह पर नहीं हुआ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!