डेंगू का डंक : मोहाली में हुई 2 और मौतें

Edited By Updated: 06 Nov, 2016 07:42 AM

dengue

मोहाली में डेंगू से ग्रस्त एक 7 वर्षीय बच्चे व एक पूर्व फौजी की मौत हो गई, जिसके बाद जिले में डेंगू से मौतों की संख्या 14 तक पहुंच गई है।

मोहाली(राणा) : मोहाली में डेंगू से ग्रस्त एक 7 वर्षीय बच्चे व एक पूर्व फौजी की मौत हो गई, जिसके बाद जिले में डेंगू से मौतों की संख्या 14 तक पहुंच गई है। उसके बावजूद भी हैल्थ डिपार्टमैंट यही कहता आया है कि जिले में डेंगू नहीं है, यह तो मीडिया ने हवा फैलाई हुई है। अगर जिले के सरकारी आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो अब तक डेंगू मरीजों के आंकड़े 1957 तक पहुंच चुके हैं। वहीं, शनिवार को डेंगू के 27 नए मरीज आने के बाद स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर अलर्ट हो गया है। आज भी कई अधिकारी अपनी कमियां छिपाने के लिए दूसरे डिपार्टमैंट को दोषी ठहराने में लगे हुए हैं। 14 मौतों का आंकड़ा सरकारी है जबकि हकीकत यह है कि निजी अस्पताल डेंगू मरीजों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग तक नहीं पहुंचा रहे। सूत्रों के अनुसार मोहाली जिले में निजी अस्पतालों में भी अभी तक 20 से 25 लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है और यह आंकड़ा सरकारी आंकड़े में शामिल ही नहीं है। 


जानकारी के अनुसार बनूड़ के वार्ड नंबर-8 में रहने वाले 7 वर्षीय लवप्रीत सिंह व गांव मनौली सूरत निवासी के पूर्व फौजी राम सिंह (54) दोनों ही डेंगू से ग्रस्त थे। लवप्रीत अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। घरवालों के मुताबिक लवप्रीत कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। फिर एकदम उसके प्लेटलैट्स कम हो गए थे। इसके बाद उसके टैस्ट करवाए गए, जिसमें उसकी डेंगू की पुष्टि हुई थी। लवप्रीत को राजपुरा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां पर वीरवार रात उसकी मौत हुई है। वहीं, राम सिंह ने बनूड़ के कम्युनिटी सेहत सैंटर में भी अपना इलाज करवाया था लेकिन स्थिति ज्यादा खराब होने पर चंडीगढ़ के सैक्टर-32 जी.एम.सी.एच. में भर्ती करवाया गया था लेकिन वहां पर भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं आया। उसे सैक्टर-32 अस्पताल से रैफर करवाकर मिल्ट्री अस्पताल मेें दाखिल करवाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 

 

सीनियर सिटीजन की शिकायत पर नहीं हुई अभी तक कार्रवाई :
सैक्टर-69 निवासी पवन कुमार जैन द्वारा शहर में बढ़ रहे डेंगू के कहर को देखते हुए उक्त अधिकारी को फोन कर गत बुधवार को पूरे मामले से अवगत करवाया था और साथ यह भी कहा था कि उनके एरिया में 3 लोगों की डेंगू से मौत भी हो चुकी है, जिसके बाद आगे से उक्त अधिकारी का जवाब था कि कोई डेंगू नहीं है, यह तो मीडिया की देन है। पवन ने इसकी शिकायत सेहत मंत्री व सेहत विभाग की सचिव को भेज दी थी लेकिन शिकायत दिए हुए 4 दिन बीत चुके हैं मगर अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!