बारिश ने रोकी कभी न रूकने वाली मुंबई की रफ्तार, धीरे-धीरे पटरी पर आ रही जिंदगी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Aug, 2017 02:49 PM

heavy rains in mumbai

मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण मुम्बई पानी-पानी हो गई है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में भारी जल भराव के कारण सड़क यातायात, रेल और विमान सेवाएं बाधित हुई हैं।

मुंबई: बारिश के थमने के बाद अब मुंबई में जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है और यहां वहां फंसे हजारों यात्री अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। उपनगरीय रेल सेवाएं आंशिक रूप से बहाल हुई हैं। एक दिन पहले भारी बारिश के कारण मुंबई थम गई थी। इस दौरान पांच लोगों की मौत भी हो गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कल के मुकाबले आज मुंबई के ज्यादातार इलाकों में बारिश का कहर थोड़ा कम होगा। कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
PunjabKesari
पश्चिम, मध्य और हार्बर लाइन पर उपनगरीय रेल सेवा आंशिक रूप से बहाल हो गई। यह शहर की लाइफलाइन है जिस पर शहर के 65 लाख बाशिंदे निर्भर हैं। मध्य रेलवे की हार्बर लाइन और मुख्य लाइन पर लोकल ट्रेन की सेवाएं चल रही हैं लेकिन रफ्तार काफी कम है, कई स्थानों पर पटरियां अभी भी पानी में डूबी हुई हैं इसलिए लोकल रूक-रूक कर चल रही है। सड़क यातायात भी सामान्य हो रहा है।
PunjabKesari
नौसेना ने फंसे लोगों के लिए किया खाने का इंतजाम
नौसेना ने कई स्थानों पर सामुदायिक रसोई और फूड काउंटर खोलकर यहां-वहां फंसे यात्रियों को राहत पहुंचाई। हालांकि मुंबई की पहचान डब्बेवालों ने उपनगरीय रेल सेवाओं के पूरी तरह बहाल नहीं होने के कारण ऑफिस जाने वालों को लगभग दो लाख खाने के डब्बे नहीं पहुंचाने का फैसला लिया। मंगलवार को मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण रेल, सड़क और हवाई यातायात बाधित हो गया था।
PunjabKesari
कम हुई बारिश
मुंबई और नजदीकी इलाकों में महाराष्ट्र सरकार के कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। शहर के प्रशासन ने कल शाम ऐहतियाती रूप से इन्हें बंद करने की घोषणा कर दी थी। शहर और बाहरी इलाकों में कहीं से भी भारी बारिश की खबर नहीं है। आज सुबह आसमान में बादल कम रहे और यह लगभग साफ रहा।
 

PunjabKesari
2005 के बाद भारी बारिश
लोकल ट्रेन सेवाओं के बहाल होने के कारण कल शाम से विभिन्न उपनगरों और र्टिमनस रेलवे स्टेशनों पर फंसे हजारों यात्री अपने-अपने घरों की ओर रवाना हुए।  मुंबई में कल 316 मिमी बरसात हुई जो 26 जुलाई 2005 में हुई रिकॉर्ड 944 मिमी बारिश के बाद से सबसे ज्यादा है। कल शाम नौसेना के हैलिकॉप्टरों, गोताखोरों और एनडीआरएफ दलों को स्टैंडबाय पर रखा गया था।
PunjabKesari

3 लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि उपनगरीय विख्रोली में मकानों के ढहने की अलग-अलग घटनाओं में कल दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि नजदीकी ठाणे में बरसात से संबंधित घटनाओं में 32 वर्षीय एक महिला और एक किशोर लड़की की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। शिवसेना शासित बृहन्मुंबई को आपदा से निबटने की खराब तैयारियों के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि शिवसेना ने नगरीय निकाय का बचाव करते हुए कहा है कि उसकी मशीनरी हालात से निबटने के लिए पूरी तरह से तैयार थी और कोई बड़ी घटना नहीं हुई है।
PunjabKesari
ऑफिस में रुके रहे लोग
भारतीय नौसेना ने CST स्टेशन पर फंसे लोगों के लिए सुबह ब्रेकफास्ट का इंतजाम किया गया था। बारिश के कारण बहुत से लोग रात को ऑफिस में ही रुक गए थे। वे सुबह घर जाने के लिए निकले, लेकिन स्थिति अभी भी खराब है।
PunjabKesari
सीएसएमटी-कल्याण प्रखंड पर उपनगरीय रेल सेवाएं बहाल
भारी बारिश के चलते बीते लगभग 20 घंटों से ठप्प रही सेंट्रल रेलवे (सीआर या मध्य रेलवे) की मुख्य लाइन की उपनगरीय रेल सेवाएं आज बहाल हो गईं। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने बताया, "कल्याण के लिए पहली विशेष ट्रेन सीएसएमटी से सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर रवाना हुई और दूसरी ट्रेन सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर निकली।’’

-कल्याण से करजात, कल्याण से टिटवाला और ठाणे से कल्याण जैसे दूसरे मार्गों पर भी संचालन शुरू हो गया।

-कुर्ला में अभी भी जल-भराव की स्थिति है, इसलिए हार्बर लाइन की ट्रेनों का संचालन बहाल होने में कुछ और वक्त लग सकता है।

-पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) के उपनगरीय गलियारे पर भी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं।

इस मार्ग पर कल आधी रात को ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था और कुछ अन्य ट्रेनें सुबह सात बजे से चलाई गईं।  पश्चिमी रेलवे की ओर से ट्वीट किया गया, "पश्चिम रेलवे के सभी उपनगरीय मार्गों पर रेल संचालन सामान्य हो गया है। इस उपनगरीय रेल नेटवर्क के जरिए 65 लाख यात्री रोजाना सफर करते हैं। यह वित्तीय राजधानी मुंबई की लाइफलाइन है।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!