केरल में राजनीतिक हत्याओं के लिए माकपा जिम्मेदार: शाह

Edited By Updated: 08 Oct, 2017 01:26 PM

shah blame on kerala government

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने केरल में पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं...

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने केरल में पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की हो रही राजनीतिक हत्याओं पर राज्य की वाम सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह मानवाधिकारों का दम भरने वालों की असलियत को बेनकाब कर रही है। शाह केरल की घटनाओं के विरोध में आज यहां पार्टी द्वारा निकाली गई ‘जनरक्षा यात्रा’के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।  

हम बलिदान देने से नहीं हटेंगे पीछे 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के लोग खुद को मावाधिकारों का सिरमौर समझते हैं लेकिन केरल में जिस तरह खुलेआम भाजपा और संघ के कार्यकताओं की हत्या की जा रही है वह इनकी असलियत को बेनकाब कर रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी को शर्म आनी चाहिए क्योंकि जब से केरल में उनकी सरकार बनी है भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 120 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। ज्यादातर हत्याएं तो मख्यमंत्री के आवास के आसपास हई हैं। गोली मारकर हत्या की जाती है लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं की तो बोटी-बोटी काट दी गई। इससे ज्यादा नृशंसता और क्या हो सकती है लेकिन फिर भी हम बलिदान देने से पीछे नहीं हटेंगे।

भाजपा की यात्रा में 25 हजार कार्यकर्ता शामिल
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीएम) के गोल मार्र्कीट स्थित कार्यालय तक निकाली गई दो किलोमीटर लंबी इस यात्रा में शाह के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, निगम नेता एवं प्रदेश पदाधिकारियों समेत करीब 25 हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही राजनीतिक हत्याओं के विरोध में भाजपा ने तीन अक्टूबर को केरल के मुख्यमंत्री के गृह जिले कन्नूर से जन रक्षा यात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा 17 अक्टूबर तक चलेगी। दरअसल, केरल में वाम दल की सरकार है जहां आए दिन भाजपा और माकपा के कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष होता रहता है। इस संघर्ष में कई भाजपा कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!