योग करने वालों के लिए बड़ी खबर, ऊं का उच्चारण करना जरूरी, विवाद शुरू

Edited By Updated: 17 May, 2016 07:13 PM

the big news for those yoga

21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए आयुष मंत्रालय ने...

नई दिल्ली : 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए आयुष मंत्रालय ने तैयारी कर ली है। इस दिन पूरे देश में शिविर लगाकर लोगों को योग करने को प्रेरित किया जाएगा वहीं योग के दौरान ऊं मंत्र का का जाप करना जरूरी किया जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले साल 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के फलस्वरूप पहला योग दिवस मनाया गया था। 11 दिसंबर साल 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ के देशों ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मंजूरी देे दी थी। 
 
 
मंत्र के उच्चारण के बीच सियासत शुरू
इस बार ऊं मंत्र के उच्चारण के जरूरी होने के बाद सियासत भी शुरू हो गई है। इस बारे में अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि ऊं के उच्चारण पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। क्योंकि जिसे ऊं नहीं कहना वो कुछ और कह सकता है। 
 
 
मुस्लिम नेता भी आए विरोध में
उधर, कोलकाता के मुस्लिम धर्मगुरु शफीक काजी का कहना है कि योग कहते हुए ऊं के उच्चारण का आदेश देना पूरी तरह से धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट रूप से इस फैसले को सत्ता का गलत इस्तेमाल बताते हुए कहा कि यह हमारी आस्था के खिलाफ है। 
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!