नए वेरिएंट में लॉन्च होगी ऑल-इलेक्ट्रिक Enyaq, मिलेगी पहले से ज़्यादा रेंज

Edited By Updated: 24 May, 2023 12:10 PM

all electric enyaq will be launched in new variant

Skoda Auto ने अपने ऑल-इलेक्ट्रिक Enyaq लाइन-अप में एक नया टॉप-एंड वेरिएंट शामिल किया है। इस लेटेस्ट मॉडल के डिजाइन में काफी बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा इसमें बड़ा मकैनिकल अपडेट भी किया गया है। इसमें बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जिससे कम समय में...

ऑटो डेस्क: Skoda Auto ने अपने ऑल-इलेक्ट्रिक Enyaq लाइन-अप में एक नया टॉप-एंड वेरिएंट शामिल किया है। इस लेटेस्ट मॉडल के डिजाइन में काफी बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा इसमें बड़ा मकैनिकल अपडेट भी किया गया है। इसमें बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जिससे कम समय में चार्ज किया जा सकता है। 

PunjabKesari

लुक्स और डिजाइन की बात करें तो, Enyaq L&K के साइड स्कर्ट्स को बॉडी कलर में पेंट किया गया है जबकि विंडो फ्रेम्स और रूफ रेल्स को क्रोम फिनिश के साथ पेश किया गया है। इसमें  स्पेसिफिक 20-इंच या ऑप्शनल 21-इंच अलॉय व्हील्स मिलेंगे और साथ ही इसके फ्रंट विंग्स पर L&K बैजिंग दी गई है। इसके टेलगेट पर भी Enyaq लिखा हुआ मिलेगा।  


स्पीड को लेकर कहा जा रहा है कि Enyaq L&K से 6.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार हासिल की जा सकती है। जबकि इसकी टॉप स्पीड अब 180 किमी प्रति घंटे की होगी। फुल चार्जिंग पर यह 570 किलोमीटर तक का रेंज देगी।

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!